"अंदाज़ (2003 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

→‎संक्षेप: थोड़ा ठीक किया
पंक्ति 18:
 
== संक्षेप ==
बचपन में राज मल्होत्रा का एक दुर्घटना में उसके पैरों में चोट लग जाती है, जिसके बाद से वो पैरों के ठीक होने के बाद भी चल नहीं पाता है। जब उनका परिवार देहारादून[[देहरादून]] आ जाता है तो पड़ोस में रहने वाली काजल से उसकी दोस्ती हो जाती है। वो राज को चलने के लिए कहती है और राज चलने में सफल हो जाता है।
 
कई सालों के बाद जब वे दोनों बड़े हो जाते हैं, राज ([[अक्षय कुमार]]) एयर फोर्स में ट्रेनिंग के लिए चले जाता है और लगभग ढेड़ साल के बाद वापस लौटता है। वो मन ही मन काजल ([[लारा दत्ता]]) से प्यार करते रहता है और उसे अपने दिल की बात बताने के लिए जब उसके पास जाता है तो उसे पता चलता है कि वो करन सिंघानिया ([[अमर वर्मा]]) से प्यार करती है। राज उसे काजल के लिए एक अच्छा जीवनसाथी कहता है और अपने दिल की बात छुपा लेता है। करन और काजल की शादी हो जाती है और शादी के बाद उसकी पार्टी के दौरान काजल को पता चलता है कि राज उससे प्यार करता है। वो राज को अपने जीवन में आगे बढ़ने को कहती है। इसके बाद राज का परिवार [[नैनीताल]] में बस जाता है और राज आगे की ट्रेनिग के लिए [[दक्षिण अफ्रीका]] के [[केपटाउन]] चले जाता है।
 
दक्षिण अफ्रीका के कैप टाउनकेपटाउन शहर के एक क्लब में राज की मुलाक़ात जिया ([[प्रियंका चोपड़ा]]) से होती है। राज के अच्छे इंसान होने के कारण जिया को उससे प्यार हो जाता है, पर वो काजल को भूल नहीं पाता है। राज अपनी ट्रेनिग पूरी कर वापस भारत लौट आता है। वहाँ से पहले से जिया मौजूद मिलती है। वो राज के घर किरायदार बन कर रह रही होती है। वो राज के दिल में जगह बनाने की तरह तरह से कोशिश करते रहती है, पर राज का दिल जीतने में नाकाम रहती है। कार्वा[[करवा चौथ]] के दिन जिया भी व्रत रखती है, जैसा कि पत्नियाँ अपने पति के लिए रखती हैं। जब ये बात राज को पता चलती है तो वो गुस्सा हो जाता है और जिया को घर से जाने बोल देता है। राज का परिवार ये बताता है कि वे लोग उसकी और जिया की शादी होते देखना चाहते हैं। अपने परिवार वालों की बात मान कर वो जिया से शादी के लिए हाँ कर देता है।
 
जब वो जिया के परिवार से मिलने जाता है, तो उसे पता चलता है कि काजल, जिया की भाभी है। उसे ये भी पता चलता है कि करन की हेलीकाप्टर के एक हादसे में मौत हो चुकी है। इस हादसे और करन के मौत के लिए काजल अपने आप को दोषी मानती है और कई बार ख़ुदकुशी करने का प्रयास भी कर चुकी होती है। राज उसकी [[अवसाद]] से बाहर आने में मदद करता है। उन दोनों के करीब आने को देख कर जिया अपने पिता से काजल की शादी कराने की बात कहती है। राज और जिया के सगाई के समय काजल को पता चलता है कि परिवार वालों ने उसकी भी सगाई करने की तैयारी कर ली है। राज ये बात जान कर काजल से कहता है कि यदि वो सगाई के लिए तैयार नहीं है तो सगाई न करे। जिया गुस्से में बोल देती है कि वो दोनों कभी अपने प्यार को भुला नहीं सकते। अपने और काजल के बीच के रिश्ते पर इस तरह के आरोप सुन कर राज का दिमाग खराब हो जाता है और वो सिंदूर पकड़ कर काजल के मांग को भर देता है। उसके बाद जिया उन दोनों से अपने प्यार का इकरार करने बोलती है। इसके बाद ये फिल्म राज और काजल के शादी के साथ खत्म होती है।
 
== कलाकार ==