"चील": अवतरणों में अंतर

छो 2405:204:8002:5379:1683:8DCC:32B4:1FEE (Talk) के संपादनों को हटाकर [[User:120.56.101.221|120.56.101....
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 12:
'''चील''', [[श्येन कुल]], फैमिली फैलकोनिडी (Family falconidae), का बहुत परिचित [[पक्षी]] है, जिसकी कई जातियाँ संसार के प्राय: सभी देशों में फैली हुई हैं। इनमें [[काली चील]] (Black kite), [[ब्राह्मिनी चील|ब्रह्मनी या खैरी चील]] (Brahminy kite), ऑल बिल्ड चील (Awl billed kite), ह्विसलिंग चील (Whistling kite) आदि मुख्य हैं।
 
चील लगभग दोdas फुट लंबी चिड़िया है, जिसकी दुम लंबी ओर दोफंकी रहती है। इसका सारा बदन कलछौंह भूरा होता है, जिसपर गहरे रंग के सेहरे से पड़े रहते हैं। चोंच काली और टाँगें पीली होती हैं।
 
[[बाज]], [[बहरी]] आदि शिकारी चिड़ियों से इसके डैने बड़े, टाँगें छोटी और चोंच तथा पंजे कमजोर होते हैं। चील उड़ने में बड़ी दक्ष होती है। बाजार में खाने की चीजों पर बिना किसी से टकराए हुए, यह ऐसी सफाई से झपट्टा मारती है कि देखकर ताज्जुब होता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/चील" से प्राप्त