"सोल्जर": अवतरणों में अंतर

→‎संक्षेप: थोड़ा ठीक किया
अनुभाग
पंक्ति 26:
बलदेव ये बात अपने भाई विरेन्दर को बताता है, जो विक्की को मारने का आदेश दे देता है। जब विक्की अपनी माँ से हवाई अड्डे में मिलने जाता है तो उन्हें पता चलता है कि उसकी माँ और कोई नहीं, बल्कि विरेन्दर की पूर्व पत्नी, शांति ([[फ़रीदा जलाल|फरीदा जलाल]]) है। उन्हें एहसास हो जाता है कि वो विरेन्दर का बेटा है तो उसे मारना छोड़ कर उसे भी गैंग का हिस्सा बना दिया जाता है। कुछ महीने बाद विक्की को विरेन्दर उस जगह ले जाता है, जहाँ उसने प्रताप, जसवंत और डीके की गुप्त जानकारी फाइलों में कैद रखी है। सारी जानकारी मिलने के बाद वो उसे मार देता है और इसका आरोप प्रताप पर लगा देता है और बलदेव ये बात जान कर प्रताप को मारने की कोशिश करता है, पर नाकाम रहता है।
 
वो प्रताप को बताता है कि वो विरेन्दर का बेटा नहीं है, बल्कि डीके के आदेश पर विरेन्दर, प्रताप और जसवंत को मारने आया था। वो प्रताप से कहता है कि उसे अपराध की दुनिया का बादशाह बनाने के लिए दोनों को भारत में जा कर डीके को मारना पड़ेगा। प्रताप उसकी बात मान लेता है। पर ये बात प्रीति सुन लेती है और शांति को सारी बात बता देती है। शांति उससे कहती है कि वो जानती है कि विक्की उसका बेटा नहीं है। वो उसे बताती है कि विक्की असल में मेजर विजय मल्होत्रा का बेटा, राजू है, जिससे उसके सारे मेडल छीन लिए गए थे। वो बस अपने पिता का सम्मान वापस लाने की कोशिश कर रहा है। ये बात जानकर प्रीति वो भी उसकी मदद को तैयार हो जाती है।
 
राजू फोन पर दिनेश को बताता है कि वो प्रताप को भारत ला रहा है और डीके की सही पहचान भी उसे हो गई है। वो राजू की मदद करने के लिए जसवंत को रिहा कर देता है। राजू उन दोनों के सारे गुंडों को पुलिस की मदद से मार देता है और वो दोनों पकड़े जाते हैं। उन दोनों के गवाही से मेजर विजय मल्होत्रा के सर से सारे दाग हट जाते हैं। राजू, उसकी माँ और प्रीति इंसाफ मिलने से खुश हो जाते हैं और इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है।
 
== मुख्य कलाकार ==
* [[राखी गुलज़ार]] - गीता मल्होत्रा
* [[बॉबी देओल]] - विकि / राजू मल्होत्रा
* [[प्रीति ज़िंटा]] - प्रीति सिंह
* [[फरीदा ज़लाल]] - शांति सिन्हा
* [[जॉनी लीवर]] - मोहन / सोहन
* [[सुरेश ओबेरॉय]] - प्रताप सिंह
* [[दलीप ताहिल]] - विरेन्दर सिन्हा
* [[शरत सक्सेना]] - बलदेव सिन्हा
* [[आशीष विद्यार्थी]] - दिनेश कपूर
* [[सलीम घोष]] - जसवंत दलाल
* [[कुलभूषण खरबंदा]] - पुलिस कमिश्नर
* [[पंकज धीर]] - विजय मल्होत्रा
 
== संगीत ==
पंक्ति 102:
| {{Won}}
|}
 
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* {{imdb title|0211634|सोल्जर}}
 
{{अब्बास-मस्तान}}