"२००८ के मुंबई हमले": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
संजीव कुमार (वार्ता | योगदान) छो Sandeepbju (Talk) के संपादनों को हटाकर 112.79.250.222 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया टैग: वापस लिया |
संजीव कुमार (वार्ता | योगदान) छो 112.79.250.222 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 4027147 को पूर्ववत किया टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना |
||
पंक्ति 114:
इन आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने २०० एनएसजी कमांडो, सेना के ५० कमांडो और सेना की पाँच टुकड़ियाँ भेजी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने देर रात दिल्ली में पत्रकारों से हुई चर्चा में बताया कि सेना और नौसेना को तैयार रहने को कहा गया है।<ref>http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/11/081126_shivraj_mumbai_vv.shtml</ref>
२६ नवम्बर
शनिवार सुबह से कमांडो कार्रवाई ख़ासी तेज़ आई और कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। भीषण गोलीबारी भी हुई। इमारत के चारो ओर विशेष तौर पर ग्राउंड फ़्लोर के आसपास काला धुँआ फैल गया और चारों और कमांडो नज़र आने लगे। होटल में भीषण धमाके और गोलीबारी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने वहाँ मौजूद सभी पत्रकारों को आदेश दिया - "लेट जाओ...लेट जाओ..." लेकिन कुछ मिनट बाद घटनास्थल शांत हो गया। धमाकों और और गोलीबारी के बाद टीवी चैनलों ने एक शव को इमारत से बाहर फेंके जाते दिखाया। बाद में पुष्टि की गई है कि यह शव एक आतंकवादी का था।<ref>http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/11/081129_postopration_tajmumb_as.shtml</ref> ५८ घंटे बाद शनिवार सुबह ताज होटल में चल रही सुरक्षा बलों की कार्रवाई ख़त्म हो गई। इसमें तीन आतंकवादी और राष्ट्रीय सुरक्षा बल के एक मेजर मारे गए। होटल की तलाशी का अभियान अभी जारी है।
|