"अजनबी (2001 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो 223.189.93.3 (Talk) के संपादनों को हटाकर हिंदुस्थान वासी के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 16:
'''अजनबी''' 2001 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है।
== संक्षेप ==
राज ([[बॉबी देओल]]) और प्रिया ([[करीना कपूर]]) दोनों किस्मत से मिलते हैं और दोनों में प्यार हो जाता है। दोनों [[स्विट्ज़रलैंड]] में शादी कर लेते हैं और वहीं उनकी मुलाक़ात एक अन्य भारतीय जोड़े, विक्रम ([[अक्षय कुमार]]) और सोनिया ([[बिपाशा बसु]]) से होता है। उन लोग बहुत जल्दी ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
 
विक्रम के जन्मदिन के मौके पर राज और विक्रम काफी शराब पी लेते हैं। अगले दिन राज को पिछले रात का कुछ भी याद नहीं रहता है। उसके कुछ समय बाद ही उसे पता चलता है कि सोनिया की मौत हो चुकी है। उसकी हत्या एक टूटे हुए शराब के बोतल से हुई होती है, जिसमें पुलिस को राज के उंगलियों के निशान मिलते हैं। अपने आप को बेकसूर साबित करने के लिए राज पुलिस के गिरफ्त से भाग जाता है। वो प्रिया से मिलता है और सारी बात समझाता है। जिसके बाद वो उसे बेकसूर मान कर साथ देने लगती है।
 
राज जेनेवा में एक बीमा अफसर से मिलता है। वहाँ उसे पता चलता है कि वो अपनी बीवी के बीमा में मिलने वाले $100 मिलियन डॉलर के लिए हत्या की होगी। वो उस अफसर की मदद से विक्रम का पता लगा लेता है। वो एक क्रुज़ जहाज में रहता है। जब वो उस जहाज में जाता है तो वो उसे एक लड़की के साथ नाचते हुए देखता है। वो कोई और नहीं, बल्कि सोनिया होती है। सोनिया को जिंदा देख कर राज हैरान रह जाता है। जब वो विक्रम से इस बारे में पूछता है तो वो अपने शैतानी योजना के बारे में उसे बताने लगता है। वो बताता है कि असल में वो जिसे सोनिया बजाज सोच रहा है, वो उसकी प्रेमिका, नीता ([[बिपाशा बसु]]) है, और असल सोनिया बजाज (मिंक बरार) की उसने बीमा में मिलने वाले सौ मिलियन डॉलर के लिए मार डाला और नीता के साथ मिल कर उस हत्या का आरोप राज पर डाल दिया।
 
राज उसे कम्प्युटर के सामने ले जाता है और उसे उसका खाली बैंक खाता दिखाता है। वो कहता है कि उसने उसके पासवर्ड को अंदाजे से डाला था। पासवर्ड वही शब्द था, जो वो बार बार बोलते रहता था। वो ये भी बताता है कि बीमा कंपनी से मिलने वाले सारे पैसे वो बीमा कंपनी के खाते में डाल चुका है। राज उसे ये भी बताता है कि उसकी सारी बातें रिकॉर्ड हो चुकी हैं। इसके बाद राज और विक्रम के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। लड़ाई के दौरान नीता की मौत हो जाती है। गुस्से में वो बीमा अफसर को मार देता है और राज को भी लगभग मार ही देता है। जब वो प्रिया को मारने जाता है, तब राज आ कर उसे बचा लेता है। इसी बीच उस जहाज के लंगर से विक्रम की मौत हो जाती है। अंत में राज बेकसूर साबित हो जाता है और वे दोनों भारत लौट जाते हैं।
 
== चरित्र ==
== मुख्य कलाकार ==