"दिल विल प्यार व्यार": अवतरणों में अंतर

सफ़ाई
पंक्ति 25:
'''दिल विल प्यार व्यार''' 2002 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है।
== संक्षेप ==
ये फिल्म चार अलग अलग प्रेम कहानियों पर है। पहली प्रेम कहानी देव (संजय सूरी) की है। उसकी पत्नी, पायल (दीपन्निता शर्मा) की हनीमून से आते समय मौत हो जाती है। उसके बाद देव मुंबई से पुणे में अपनी बहन के साथ चले जाता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात गौरी (सोनाली कुलकर्णी) से होती है, जो मानसिक रूप से बीमार भाई, गौरव (राकेश बापट) के साथ रहती है। वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, पर उनके बीच साये की तरह उसके भाई की बीमारी रहती है। इसके बाद दूसरी प्रेम कहानी शुरू होती है और रचना को गौरव से प्यार हो जाता है।
{{विस्तार}}
 
तीसरी प्रेम कहानी घमंड, सम्मान और असुरक्षा से जुड़ा है, जिसमें विशाल (आर॰ माधवन) और रक्षा (नम्रता शिरोदकर) शादी के बाद खुशी खुशी जिंदगी जीते रहते हैं। दोनों ही गायक बनना चाहते रहते हैं। रक्षा से ज्यादा विशाल गायक बनने की चाहत रखता है, पर रक्षा गायब बनने में सफल हो जाती है। इसके बाद एक की सफलता और दूसरे की नाकामी उनके शादी के बीच आने लगती है।
 
चौथी प्रेम कहानी रितिक (जिमी शेरगिल) और जोजो (ऋषिता भट्ट) की है। रितिक एक बहुत ही अमीर परिवार से होता है। दोनों परिवार उन दोनों की शादी कराना चाहते रहते हैं, पर जोजो शादी से मना कर देती है और कहती है कि जब तक रितिक को नौकरी नहीं मिल जाती और वो अपने पिता के मदद के बिना घर चलाने लायक नहीं हो जाता, तब तक वो शादी नहीं करेगी।