"डॉन (2006 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

भूमिका
कहानी
पंक्ति 16:
}}
'''डॉन''' 2006 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने और निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। इस फिल्म में [[शाहरुख खान]], [[प्रियंका चोपड़ा]] और [[अर्जुन रामपाल]] मुख्य किरदार में और उनके साथ [[बोमन ईरानी]], [[ईशा कोपिकर]] और [[ओम पुरी]] सहायक भूमिका में हैं। ये 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म का दुबारा निर्माण है। इसे 20 अक्टूबर 2006 को सिनेमाघरों में दिखाया गया।
 
== कहानी ==
डिप्टी कमिश्नर डी सिल्वा ([[बोमन ईरानी]]) को शहर में सिंघानिया और डॉन ([[शाहरुख खान]]) को पकड़ने के लिए भेजा जाता है। एक दिन पुलिस की मुठभेड़ में डॉन काफी घायल हो जाता है और कोमा में चले जाता है, जिससे वो डी सिल्वा के कब्जे में आ जाता है। डी सिल्वा की मुलाक़ात डॉन जैसे दिखने वाले विजय (शाहरुख खान) से होती है, वो डॉन के बाकी साथियों को पड़ने के लिए उसे नकली डॉन बनने को राजी करा लेता है। वो उससे वादा करता है कि वो दीपु (तनय छेड़ा) को अच्छे स्कूल में दाखिला करा देगा। वहीं दीपु का पिता, जसजित ([[अर्जुन रामपाल]]) जेल से छूट जाता है और डी सिल्वा को मार कर अपनी बीवी के मौत का बदला लेने की सोचते रहता है।
 
== कलाकार ==