"बिपाशा बसु": अवतरणों में अंतर

→‎शुरुआत : 2001-02: विस्तार
→‎शुरुआत : 2001-02: विस्तार
पंक्ति 19:
 
साल 2002 की शुरुआत [[विक्रम भट्ट]] द्वारा निर्देशित [[राज़ (2002 फ़िल्म)|राज]] फिल्म के साथ हुआ था, जो बहुत ही सफल फिल्म साबित हुई और हिन्दी फिल्म उद्योग में इनकी जड़ें पक्की करने में काफी मददगार भी साबित हुई। इस फिल्म में ये एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही थीं, जो आत्माओं से संपर्क करती है और छुपे हुए राज तक पहुँचती है। इसे समीक्षकों ने काफी सराहा था। ''द ट्रिब्यून'' ने लिखा कि "ये बिपाशा बसु हैं, जो अपने प्रदर्शन से पूरे शो को ले गईं"। उन्हें राज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर नामांकन भी हुआ था।
 
इसके बाद इन्होंने संजय गांधवी की [[मेरे यार की शादी है]] में एक सहायक भूमिका में काम किया था, जो पैसे कमाने में सफल रहा। हालांकि [[डेविड धवन]] की [[चोर मचाये शोर (2002 फ़िल्म)|चोर मचाये शोर]] इनका पहला ऐसा फिल्म बना, जो कमाई के मामले में सफल नहीं हो पाया। इसके अलावा ये [[महेश बाबू]] और [[लीसा रे]] के साथ तेलुगू फिल्म, ''टक्करी दोंगा'' में एक सहायक किरदार के रूप में दिखाई दी। इसी साल इनकी एक और फिल्म, [[गुनाह (2002 फ़िल्म)|गुनाह]] भी बॉक्स ऑफिस में सफल नहीं हो पाई। इस फिल्म में बिपाशा एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही थी, जिसे दोषी से प्यार हो जाता है और वो उसे सुधारने का प्रयास करते रहती है। ''वैरायटी'' के ''डेरेक एले'' ने कहा कि एक इनके लिए ये किरदार सही नहीं था।
 
== प्रमुख फिल्में ==