"अमर अकबर अ‍ॅन्थनी": अवतरणों में अंतर

→‎संक्षेप: विस्तार
→‎संक्षेप: पूर्ण
पंक्ति 29:
 
अकबर को एक डॉक्टर सलमा अली ([[नीतू सिंह]]) से प्यार हो जाता है। पर उसके पिता, तय्यब अली को अकबर बिलकुल भी पसंद नहीं आता है, पर एक बार घर में आग लगने पर वो उन लोगों को घर की आग से बचा लेता है, और इस घटना के बाद से वो उसे पसंद करने लगता है। अमर को लक्ष्मी ([[शबाना आज़मी]]) से प्यार हो जाता है, जो अपनी सौतेली माँ के अत्याचारों की शिकार होती है। अमर उसके सौतेली माँ को गिरफ्तार कर उसकी दादी और उसे घर में वापस ले आता है। एंथोनी को जेनी ([[परवीन बॉबी]]) से प्यार हो जाता है, जो लंदन से भारत आए रहती है।
 
भारती को आँखों की रोशनी चमत्कारिक ढंग से मिल जाती है और वो अकबर को अपने सबसे छोटे बेटे के रूप में पहचान जाती है। रोबर्ट, जेनी का अपहरण कर लेता है, वहीं लक्ष्मी को भी रोबर्ट के लिए काम करने वाला उसका भाई, रंजीत अपहरण कर ले जाता है। रोबर्ट से बदला लेने से पहले किशनलाल और भारती के साथ साथ वे तीनों भाई भी मिल जाते हैं।
 
अमर, अकबर और एंथोनी तीनों मिल कर अलग अलग हुलिये में रोबर्ट के अड्डे में सलमा के साथ कदम रखते हैं। जेनी और लक्ष्मी को सलमा छुड़ा लेती है। वहीं रोबर्ट और उसके गुंडों को तीनों भाई मार कर पुलिस के हवाले कर देते हैं। अपने पुराने अपराधों के कारण किशनलाल को फिर से सजा हो जाती है, पर वो भारती से कहता है कि अब उसके तीनों बच्चे एक हो चुके हैं और यही महत्व रखता है। इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है।
 
== मुख्य कलाकार ==