"अयोध्या प्रसाद खत्री": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
 
[[भारतेंदु हरिश्चंद्र|भारतेंदु]] युग से [[हिन्दी]]-[[साहित्य]] में आधुनिकता की शुरूआत हुई। इसी दौर में बड़े पैमाने पर [[भाषा]] और विषय-वस्तु में बदलाव आया। इतिहास के उस कालखंड में, जिसे हम भारतेंदु युग के नाम से जानते हैं, [[खड़ीबोली]] हिन्दी गद्य की भाषा बन गई लेकिन [[पद्य]] की भाषा के रूप में [[ब्रजभाषा]] का बोलबाला कायम रहा। अयोध्या प्रसाद खत्री ने [[गद्य]] और पद्य की भाषा के अलगाव को गलत मानते हुए इसकी एकरूपता पर जोर दिया। पहली बार इन्होंने साहित्य जगत का ध्यान इस मुद्दे की तरफ खींचा, साथ ही इसे आंदोलन का रूप दिया। हिंदी पुनर्जागरण काल में स्रष्टा के रूप में जहाँ एक ओर भारतेंदु हरिश्चंद्र जैसा प्रतिभा-पुरुष खड़ा था तो दूसरी ओर द्रष्टा के रूप में अयोध्याप्रसाद खत्री जैसा अद्वितीय युगांतरकारी व्यक्तित्व था।<ref>{{cite web |url= http://janvikalp.blogspot.com/2007/07/blog-post_14.html|title=हिन्दीवीर अयोध्याप्रसाद खत्री |accessmonthday=[[८ जुलाई]]|accessyear=[[२००९]]|format= एचटीएमएल|publisher=मधुमती|language=}}</ref> इसी क्रम में खत्री जी ने 'खड़ी-बोली का पद्य` दो खंडों में छपवाया। इस किताब के जरिए एक साहित्यिक आंदोलन की शुरूआत हुई। हिन्दी कविता की भाषा क्या हो, ब्रजभाषा अथवा [[खड़ीबोली]] हिन्दी?<ref>{{cite web |url= http://www.lakesparadise.com/madhumati/show_artical.php?id=378|title=बाबू अयोध्या प्रसाद खत्री और खड़ी बोली का आंदोलन |accessmonthday=[[४ दिसंबर]]|accessyear=[[२००७]]|format= एचटीएमएल|publisher=जनविकल्प|language=}}</ref>
जिसका ग्रियर्सन के साथ भारतेंदु मंडल के अनेक लेखकों ने प्रतिवाद किया तो फ्रेडरिक पिन्काट ने समर्थन। इस दृष्टि से यह भाषा, धर्म, जाति, राज्य आदि क्षेत्रीयताओं के सामूहिक उद्धोषउद्घोष का नवजागरण था।<ref>{{cite web |url= http://deshkaal.blogspot.com/2007/11/blog-post_12.html|title=ज़्यादा घातक है आज का साम्राज्यवाद|accessmonthday=[[४ दिसंबर]]|accessyear=[[२००७]]|format= एचटीएमएल|publisher=देशकाल|language=}}</ref>
 
जुलाई २००७ में बिहार के शगर [[मुजफ्फरपुर]] में उनकी समृति में 'अयोध्या प्रसाद खत्री जयंती समारोह समिति' की स्थापना की गई। इसके द्वारा प्रति वर्ष हिंदी साहित्य में विशेष योगदन करने वाले किसी विशिष्ट व्यक्ति को अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाता है।<ref>{{cite web |url=http://in.jagran.yahoo.com/sahitya/article/index.php?page=article&category=7&articleid=1827|title=वैद को पहला अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान |accessmonthday=[[८ जुलाई]]|accessyear=[[२००९]]|format=पीएचपी|publisher=जागरण|language=}}</ref> पुरस्कार में अयोध्या प्रसाद खत्री की डेढ़ फुट ऊँची प्रतिमा, शाल और नकद राशि प्रदान की जाती है। ५-६ जुलाई, २००७ को [[पटना जिला|पटना]] में खड़ी बोली के प्रथम आंदोलनकर्ता अयोध्या प्रसाद खत्री की १५०वीं जयंती आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष श्री वीरेन नंदा ने एक फिल्म श्री अयोध्या प्रसाद खत्री के जीवन तथा कार्यों पार आधारित 'खड़ी बोली का चाणक्य' नामक एक फ़िल्म का निर्माण भी किया है।