"बिपाशा बसु": अवतरणों में अंतर

→‎2003–05: विस्तार
→‎2003–05: विस्तार
पंक्ति 23:
 
===2003–05===
2003 में इन्होंने [[पूजा भट्ट]] की कामुक थ्रिलर फिल्म, [[ज़िस्म (2003 फ़िल्म)|जिस्म]] में [[जॉन अब्राहम]] के साथ काम किया था, जिसे समीक्षकों ने काफी सराहा और बॉक्स ऑफिस में भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहा था। इस फिल्म में ये एक अमीर आदमी की पत्नी के किरदार में हैं, जिसका एक शराबी वकील के साथ चक्कर चलते रहता है और इस वजह से वो अपने पति को मारने की योजना बनाती है। इस फिल्म को ''चैनल 4'' के सर्वे के अनुसार शीर्ष 100 कामुक दृश्य वाले फिल्मों में 92वां स्थान मिला था। ''बॉलीवुड हंगामा'' के फिल्म आलोचक, तरण आदर्श ने कहा कि "... असल में इसे आगे ले जाने वाली बिपाशा बसु है; उनकी अदाएं और गहरी आवाज, ठंडा और संतुलित व्यक्तित्व इन्हें ज़ीनत अमान और परवीन बाबी के बाद सबसे प्रभावशाली मन मोह लेने वाली बनाता है।" इस फिल्म के कारण इनका नामांकन फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार के लिए हुआ था। लेकिन अगले फिल्म, ''ज़मीन'' (2003) दर्शकों के बीच कुछ भी प्रभाव छोड़ने में विफल रही।
 
2004 में इनकी चार फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई गई थी, जिसमें सभी को सामान्य मिली जुली समीक्षा ही मिली थी। इस दौरान इन्होंने दूसरी बार विक्रम भट्ट के साथ एतबार फिल्म में काम किया था।
 
== प्रमुख फिल्में ==