"नोबेल पुरस्कार": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 11:
|website = [http://nobelprize.org नोबेल पुरस्कार समिति]
}}
[[नोबेल फाउंडेशन]] द्वारा [[स्वीडन]] के वैज्ञानिक [[अल्फ्रेड नोबेल]] की याद में वर्ष [[१९०१]] में शुरू किया गया यह शांति, [[साहित्य]], [[भौतिकी]], [[रसायन]], चिकित्सा [[विज्ञान]] और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें [[१८६७]] में किया गया [[डायनामाइट]] का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर [[१८९६]] में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। [[स्वीडिश बैंक]] में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना [[२९ जून]] [[१९००]] को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत [[1968]] से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में [[रेड क्रॉस]] के संस्थापक [[ज्यां हैरी दुनांत]] और [[फ़्रेंच पीस सोसाइटी]] के संस्थापक अध्यक्ष [[फ्रेडरिक पैसी]] को संयुक्त रूप से दिया गया।
[[चित्र:AlfredNobel adjusted.jpg|thumb|upright|अल्फ्रेड नोबेल]]