"लकी (2005 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

→‎संक्षेप: पूर्ण
पंक्ति 16:
'''लकी''' 2005 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है।
== संक्षेप ==
ये कहानी लकी नेगी ([[स्नेहा उल्लल]]) की है, जो श्री नेगी ([[रवि बासवानी]]) की बेटी है। लकी काफी शांत रहती है और अपना ध्यान पढ़ाई में लगाए रखती है। वो अपने माता-पिता और अपनी छोटी बहन के साथ रहती है।
 
एक दिन जब वो स्कूल जाते रहती है, तब उसके साइकल का टायर पंचर हो जाता है। उसे कोई दिख जाता है और जब वो उससे मदद मांगती है तो वो मदद को तैयार हो जाता है, पर वो इस स्थिति का फायदा उठा कर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है। लकी वहाँ से भाग निकलती है और एक गाड़ी में छिप जाती है। उस गाड़ी का मालिक आदित्य ([[सलमान खान]]) होता है, जिसे पता नहीं होता कि उसके गाड़ी में कोई लड़की है। वो अपने पिता से मिलने चले जाता है। वो एक नाके में रुकता है, तभी उसे पता चलता है कि उसके गाड़ी में कोई लड़की छिपी हुई है।
 
इसी बीच आतंकी हमला हो जाता है, जिस कारण आदित्य और लकी को वहाँ से भागना पड़ता है। वे लोग दूर किसी कब्रिस्तान के पास रुक जाते हैं। उन दोनों के गुम हो जाने के कारण उनके माता-पिता एक सेवानिवृत कर्नल पंडी दास कपूर ([[मिथुन चक्रवर्ती]]) को उनके बच्चों को ढूँढने की ज़िम्मेदारी देते हैं। कर्नल को उन दोनों के रुकने का जगह मिल जाता है, लेकिन उसके आने से पहले ही आदित्य को नेगी को लेकर किसी डॉक्टर की तलाश में जाना पड़ता है, क्योंकि लकी गलती से जहरीला पानी पी लेती है। आदित्य को डॉक्टर मिल जाता है, और लकी का इलाज हो जाता है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
 
अंत में वे दोनों कर्नल को मिल जाते है और परिवार के पास आ जाते हैं। इसके बाद वे लोग वापस भारत आने के लिए निकल पड़ते हैं।
 
== मुख्य कलाकार ==