"कर्ज़ (2002 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 16:
'''कर्ज़''' 2002 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है।
== संक्षेप ==
सावित्री देवी ([[किरन खेर]]) अपने पति के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताते रहती है। उसे ठाकुर ([[आशुतोष राना]]) के काले कारनामों का पता चलता है और वो उसके अपराधों को सभी के सामने लाने की कोशिश करते रहती है। ठाकुर को जब इस बारे में पता चलता है तो वो उसके साथ बलात्कार करता है, जिससे वो गर्भवती हो जाती है। वो गर्भपात करना चाहते रहती है, लेकिन उसमें अड़चन आ जाती है, जिससे उसे बच्चे को जन्म देना ही पड़ता है। वो उसे अपने पास तो रखती है, लेकिन उससे प्यार नहीं करती है। वो अपने छोटे बेटे, राजा को ही प्यार करती है। वो जल्द ही शहर छोड़ कर चले जाती है और उस बच्चे कोई कोई और गोद ले लेता है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार योगराज मर चुका है।
 
वो बच्चा बड़ा हो कर पुलिस इंस्पेक्टर सूरज ([[सनी देओल]]) बन जाता है। उसकी मुलाक़ात उसके छोटे भाई, राजा ([[सुनील शेट्टी]]) से होती है। कई सारे गलतफहमियों के बाद वे दोनों दोस्त बन जाते हैं। राजा अपनी माँ, सावित्री को अपने नए दोस्त से मिलाता है और उसकी माँ उसका स्वागत करती है।
 
सूरज को सपना से प्यार होता है, पर उसे पता चलता है कि राजा को भी सपना से प्यार है। इस कारण वो अपने प्यार को भूल जाने का फैसला करता है। सावित्री एक दिन राजनेता, युवराज से मिलती है और उसे एक अपराधी, ठाकुर बोलने लगती है। युवराज अपने आप को ठाकुर या उससे जुड़ा होने से साफ साफ इंकार कर देता है। सूरज को ये देख कर हैरानी होती है कि सावित्री उस पर आरोप क्यों लगा रही है। वो इस बारे में आगे जाँच पड़ताल करता है, जिससे उसे उसकी जन्म देने वाली माँ, और पिता का पता चलता है। उसे ये भी पता चलता है कि उसकी माँ उसे क्यों ठुकरा दिया था।
 
== चरित्र ==
== मुख्य कलाकार ==