"पुनर्जागरण": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 29:
 
सोलहवीं सदी के प्रारंभ में, यद्यपि सामान्यत: र्इसार्इयों पर कैथलिक धर्म का प्रभाव अक्षुण्ण बना रहा, परंतु सांस्कृतिक पुर्न उत्थान के परिणामस्वरूप सर्वसाधारण जनता में स्वतंत्र चिंतन एवं धार्मिक विषयो का वैज्ञानिक अध्ययन प्रारम्भ हो गया था। सांस्कृतिक पुर्न उत्थान के परिणामस्वरूप यूरोप के विभिन्न राज्यों में लाके भाषाओं एवं राष्ट्रीय साहित्य का विकास आरंभ हुआ। सर्वसाधारण जनता ने क्लिश्ट एवं जटिल लैटिन भाषा का परित्याग कर अपनी मातृभाषाओं में रचित सरल एवं बोधगम्य रचनाओं एवं साहित्य का अध्ययन आरंभ कर दिया था। सांस्कृतिक पुनर्जागरण द्वारा जटिल साहित्य, विज्ञान, कला एवं बौद्धिक जागृति ने सर्वसाधारण जनता को एक नयी स्फूर्ति, स्पंदन और चिंतन से अनुप्राणित कर दिया। अत: सदियों से प्रचलित कैथलिक धर्म के निर्देशों एवं अधिकारों का पालन करने के लिए अब लोग तैयार नहीं थे। अब वे कैथलिक चर्च के अधिकारों एवं निर्देशों का विरोध करने लगे, क्योंकि कैथलिक चर्च का नैतिक स्तर काफी नीचे गिर गया था, अब चर्च की कटुआलोचनाएँ होने लगीं एवं चर्च के विरूद्ध आक्षेप एवं आरोप होने लगे। यद्यपि प्रारंभ में चर्च ने अलोचकों या विरोधियों को नास्तिक कहकर धर्म से निश्कासित किया तथा उन्हें समाज-शत्रु कहकर मृत्यु दण्ड प्रदान किया, परंतु चर्च के विरूद्ध आलोचनाएँ निरंतर बढ़ती ही गयीं। वस्तुत: चर्च के विरूद्ध आलोचनाएँ आधुनिक युग के आगमन एवं मध्ययुग की समाप्ति की सूचक थीं। सोलहवीं सदी के प्रारंभ तक यूरोप में सर्वथा नवीन वातावरण उत्पन्न हो चुका था। अब संदेहवाद एवं नास्तिकता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही थी, जो कालांतर में कैथलिक र्इसार्इ-जगत के लिए बड़ी घातक सिद्ध हुर्इ। सोलहवीं सदी के प्रारंभ में उत्पन्न हुर्इ नवीन जागृति ने एक महान धार्मिक क्रांति उत्पन्न कर दी, जिसके परिणामस्वरूप कैथलिक र्इसार्इ चर्च के परम्परागत अधिकारों के विरूद्ध सशस्त्र तथा सक्रिय विरोध-आंदोलन प्रारंभ हो गया। यही आंदोलन धर्म-सुधार के नाम से प्रख्यात है। आधुनिक युग के प्रारंभ में नवोत्थान ने मनुष्य के बौद्धिक विकास का पथ प्रशस्त कर दिया एवं स्वतंत्र-चिंतन-पद्धति को जन्म दिया। मार्टिन लूथर द्वारा जर्मन भाषा में ‘बार्इबिल’ धर्म- ग्रंथ का अनुवाद एवं प्रकाशन धर्म-सुधार एवं प्रोटेस्टेटं -आन्दोलन के लिए सबसे महत्वपूर्ण एवं सहायक कारण सिद्ध हुआ।
Dr. Shiv Narayan
 
== विभिन्न क्षेत्रों में पुनर्जागरण ==