"कमलेश्वर": अवतरणों में अंतर

सुरेश कांत (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3922670 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
No edit summary
पंक्ति 33:
}}
 
'''कमलेश्वर''' ([[६ जनवरी]][[१९३२]]-[[२७ जनवरी]] [[२००७]]) हिन्दी लेखक कमलेश्वर बीसवीं शती के सबसे सशक्त लेखकों में से एक समझे जाते हैं। [[कहानी]], [[उपन्यास]], [[पत्रकारिता]], स्तंभ लेखन, [[फिल्म]] [[पटकथा]] जैसी अनेक विधाओं में उन्होंने अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया। कमलेश्वर का लेखन केवल गंभीर [[साहित्य]] से ही जुड़ा नहीं रहा बल्कि उनके लेखन के कई तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उनका उपन्यास '[[कितने पाकिस्तान]]' हो या फिर भारतीय [[राजनीति]] का एक चेहरा दिखाती फ़िल्म 'आंधी' हो, कमलेश्वर का काम एक मानक के तौर पर देखा जाता रहा है। उन्होंने [[मुंबई]] में जो [[टीवी पत्रकारिता]] की, वो बेहद मायने रखती है। 'कामगार विश्व’ नाम के कार्यक्रम में उन्होंने ग़रीबों, मज़दूरों की पीड़ा-उनकी दुनिया को अपनी आवाज़ दी। कमलेश्वर की अनेक कहानियों का उर्दू में भी अनुवाद हुआ है।