"आइ. यू. पी. ए. सी. नाम": अवतरणों में अंतर

छो IUPAC नाम का नाम बदलकर आइ. यू. पी. ए. सी. नाम कर दिया गया है
No edit summary
पंक्ति 1:
{{merge|शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ}}
 
आइ. यू. पी. ए. सी. (IUPAC) नामकरण, रसायनों का नाम रखने की प्रणाली है, जिससे साथ ही साथ [[रसायनशास्त्र]] की व्याख्या करने में भी मदद मिलती है। यह [[शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ|विशुद्ध एवं अनुप्रयुक्त रसायनशास्त्र के अन्तर्राष्ट्रीय संघ]] द्वारा विकसित की गयी है, व अद्यतन रखी जाती है। [[कार्बनिक]] व [[अकार्बनिक]] यौगिकों के नामकरण के नियम दो प्रकाशनों में निहित हैं, जिनके नाम हैं Blue Book तथा Red Book । एक तीसरे प्रकाशन नामतः Green Book में भौतिक राशियों के लिए प्रयुक्त चिह्नों के प्रयोग के लिए अनुशंसाएँ हैं (आइ यू पी ए सी से जुड़ी), जबकि एक चौथे प्रकाशन में जिसका नाम Gold Book है, रसायन से संबंधित पारिभाषिक शब्दों की परिभाषा है। इसी प्रकार के संग्रह [[जैव-रसायन]] (IUBMB से संबद्ध), तथा [[वैश्लेषिक रसायन]], तथा [[बृहदाण्विक-रसायन]] में भी हैं। इन पुस्तकों में विशेष परिस्थितियों के लिए लघुतर अनुशंसाएँ भी हैं, जो कि समय समय पर Pure and Applied Chemistry पत्र में प्रकाशित होती रहती हैं।