खाली लेख को अच्छे से विस्तारित किया
विकिलिंक
पंक्ति 17:
 
== संक्षेप ==
विजय सक्सेना ([[मिथुन चक्रवर्ती]]) अपनी कॉलेज जाने वाली बहन स्वीटी के साथ भारत के एक छोटे से शहर में मध्यमवर्गीय जीवन शैली के साथ रहता है। उसे सिटी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में नौकरी मिलती है, जहाँ उसकी मुलाकात स्वीटी की सहेली सुधा वर्मा (शांतिप्रिया) से होती है और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जब एक छात्र, अधिकारी, सुधा से छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है, तो विजय उसके बचाव में आता है। इसके बाद उसे ही अधिकारी से माफी माँगनी पड़ती है क्योंकि सुधा अपनी गवाही को वापस ले लेती है और विजय को छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराती है। बाद में विजय को पता चलता है कि अधिकारी और कुछ गुंडों ने सुधा की छोटी बहन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी, इसलिये उसने ऐसा किया था।
 
बाद में दोनों ने अपने प्रेम-सबंध को फिर से शुरू किया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ([[मोहनीश बहल]]) की मदद से, विजय गैंगस्टर डॉन, नटवरलाल ([[प्रेम चोपड़ा]]) के बेटे, कालीचरण को गिरफ्तार कराने में सफल होता है। अर्जुन मारा जाता है। स्वीटी उसकी मौत की गवाह बन जाती है, और इंस्पेक्टर अरविन्द को हत्या के स्थान पर ले जाती है, लेकिन अर्जुन का मृत शरीर गायब होता है। इसके बाद स्वीटी का बलात्कार कर मार डाला जाता है। इंस्पेक्टर अरविन्द ने विजय को अपनी बहन से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मुकदमे के दौरान विजय दलील देता है कि वह इस जघन्य अपराध का दोषी नहीं है। सात साल की सजा काटने के बाद विजय अपना बदला लेने निकल पड़ता है।
 
== मुख्य कलाकार ==