"करीब": अवतरणों में अंतर

छोटा सुधार
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 17:
 
== संक्षेप ==
बिरजू ([[बॉबी देओल]]) हिमाचल प्रदेश के एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार का युवक है। उसके पिता उसे जिम्मेदार होने पर जोर देते हैं, जबकि बिरजू मक्कारी, झूठ फैलाने में, और नेहा नाम की एक खूबसूरत युवती से इश्कबाजी करने में रुचि रखता है। नेहा एक गरीब परिवार की एक साधारण, सुंदर और जिम्मेदार लड़की है। बिरजू जब पहली बार नेहा को देखता है, उसी क्षण उसके प्यार में पड़ जाता है। नेहा भी बिरजू को पसंद करने लगती है लेकिन अपनी भावनाओं को छुपा लेती है। बिरजू नेहा को प्रभावित करने की हरसंभव कोशिश करता है और आखिरकार वो भी उससे इजहार कर देती है।
 
बिरजू के पिता नहीं चाहते कि बिरजू एक गरीब परिवार में शादी करे। लेकिन बिरजू झूठ बोलता है कि नेहा के चाचा अमीर हैं और उसकी शादी की तैयारी होती हैं। बिरजू अपने घर से पैसे चुराता है और बहाना करता है कि यह पैसा नेहा के चाचा ने भेजा है। हालाँकि, शादी की रात को बिरजू के पिता को सच्चाई का पता चल जाता है और वह शादी को रद्द करा देते हैं। नेहा की माँ, इस सदमे को नहीं झेल पाती और उन्हें दिल का दौरा पड़ता है। जब बिरजू नेहा से मिलता है तो वह अपनी माँ के लिए बहुत व्याकुल होती है, और बिरजू के झूठ बोलने के लिए गुस्सा करती है। नेहा बिरजू से वादा करता है कि वह फिर कभी अपना चेहरा नहीं दिखाएगा। इसके बाद नेहा अपनी माँ को एंबुलेंस से शिमला के अस्पताल ले जाती है। बिरजू बाद में भीगेलाल ([[जॉनी लीवर]]) की दुकान पर सो जाता है। वह बिरजू को काम पर रख लेता है। यह बिरजू के जीवन की पहली नौकरी होती है जिसे वह नेहा के पास रहने और उसकी माँ के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए स्वीकार करता है। काम के एक दिन बाद बिरजू अंकल और आंटी ([[शम्मी कपूर]] और [[सुषमा सेठ]]) से मिलता है। वे बिरजू को अपना बेटा मान लेते हैं और उसकी कभी भी मदद करने की पेशकश करते हैं।
 
अस्पताल में, बिरजू, नेहा की माँ के बारे में पूछताछ करता है, जहाँ उसे रिसेप्शनिस्ट बताती है कि उन्हें तत्काल ऑपरेशन की ज़रूरत है और यह बहुत महँगा होगा। नेहा मदद के लिए बिरजू से संपर्क करने की कोशिश करती है, लेकिन वह उस तक पहुँचने में असमर्थ होती है। फिर एक डॉक्टर, अभय नेहा से उसकी माँ के ऑपरेशन के बदले में उससे शादी करने का प्रस्ताव रखता है क्योंकि डॉक्टर लोग अपने रिश्तेदारों को मुफ़्त सेवा दे सकते हैं। बिरजू अंकल और आंटी के पास जाता है, जो कहते हैं कि वह एक लॉटरी टिकट खरीद ले। वो लोग भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत देकर उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे। वे बिरजू को रिश्वत के कुछ पैसे लाने के लिए कहते हैं। बिरजू उनके कहे अनुसार लॉटरी टिकट खरीदता है और रिश्वत के पैसे इकट्ठा करने के लिए दिनभर मेहनत करता है। फिर वह इसे अंकल और आंटी को दे देता है। फिर उसे पता लगता है कि वो दंपति वो नहीं थे, जिसका उन्होंने दावा किया था और उसके जैसे कई अन्य लोगों से ऐसे ही पैसे लेकर वो भाग चुके हैं। लाचार बिरजू सर्जरी का भुगतान करने के लिए भीगेलाल के पैसे चुरा लेता है। वह पैसे लेकर अस्पताल लौटता है और डॉक्टर को दे देता है। वो डॉक्टर से नेहा को ये बात न बताने की कहता है।
 
आखिरकार बिरजू के परिवार को नेहा के लिए बिरजू के प्यार का एहसास होता है और वह शिमला में अपने बेटे का साथ देने का फैसला करते हैं। वे शिमला पहुँच कर भीगेलाल को संभालते हैं, जो अपने लुटे हुए दराज को देखकर पागल हो जाता है। नेहा को पता चलता है कि बिरजू ने उसकी मदद की और वो उससे मिलना चाहता है। वे दोनों अस्पताल की एक सीढ़ी पर मिलते हैं और फिल्म यहीं समाप्त हो जाती है।
 
== मुख्य कलाकार ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/करीब" से प्राप्त