"जंग (2000 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो वर्तनी/व्याकरण सुधार
पंक्ति 17:
 
== संक्षेप ==
ईमानदार और मेहनती पुलिस अधिकारी वीर चौहान ([[जैकी श्रॉफ]]) कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने में विश्वास करता है ताकि उनपर अदालत में मुकदमे चलाया जाए और इंसाफ हो। जबकि उसके सहयोगी इंस्पेक्टर ख़ान ([[आदित्य पंचोली]]) का मानना है कि पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने की बजाय कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वो कई को [[मुठभेड़]] में गोली मारकर मौत के घाट उतार उतार भी चुका है। यही वजह बनती है कि वीर और ख़ान की नहीं बनती है।बनती।
 
इस बीच वीर के निजी जीवन में उसकी पत्नी, नैना ([[रवीना टंडन]]) और छोटा बेटा, साहिल के साथ खुशी से रहना शामिल है। दुर्भाग्य से परिवार की खुशी कम हो जाती है जब दंपति को यह पता चलता है कि साहिल को [[रक्त का कैंसर (ल्यूकेमिया)|ब्लड कैंसर]] है। उसकी जान बचाने के लिए [[अस्थि मज्जा]] का प्रत्यारोपण होना जरूरी है। लेकिन डोनर ऐसा होना चाहिए जिसका अस्थि मज्जा समूह साहिल से मेल खाए, जो खोजना मुश्किल साबित हो रहा है। फिर अंत में 4 साल के लिए वीर की हिरासत में कैद बल्ली ([[संजय दत्त]]) नामक अपराधी का समूह उससे मिल जाता है। पहले तो बल्ली अपने अस्थि मज्जा को दान करने से इनकार कर देता है लेकिन बाद में मन बदलने के बाद सहमत हो जाता है। वीर इसके बाद सभी जरूरी इंतजाम करता है जिसमें बल्ली को सलाखों के पीछे से लाना और उसके शरीर से जंजीरों को ढीला कर अस्पताल ले जाना शामिल होता है।