"फ़िल्म": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
No edit summary टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
छो 2402:8100:398F:2BFF:D16B:734A:7585:3C5C (Talk) के संपादनों को हटाकर Buddhdeo Vibhakar के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया टैग: वापस लिया |
||
पंक्ति 2:
== परिचय ==
सिनेमा बीसवीं शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय कला है जिसे [[प्रकाश विज्ञान]], [[रसायन विज्ञान]], [[विद्युत विज्ञान]], फोटो तकनीक तथा दृष्टि क्रिया विज्ञान (खोज के अनुसार आंख की रेटिना किसी भी दृश्य की छवि को सेकेंड के दसवें हिस्से तक अंकित कर सकती है) के क्षेत्रों में हुए तरक्की ने संभव बनाया है। बीसवीं शताब्दी के संपूर्ण दौर में मनोरंजन के सबसे जरूरी साधन के रूप में स्थापित करने में बिजली का बल्ब, आर्कलैंप, फोटो सेंसिटिव
सिनेमा ने परंपरागत कला रूपों के कई पक्षों और उपलब्धियों को आत्मसात कर लिया है – मसलन आधुनिक उपन्यास की तरह यह मनुष्य की भौतिक क्रियाओं को उसके अंतर्मन से जोड़ता है, पेटिंग की तरह संयोजन करता है और छाया तथा प्रकाश की अंतर्क्रियाओं को आंकता है। रंगमंच, साहित्य, चित्रकला, संगीत की सभी सौन्दर्यमूलक विशेषताओं और उनकी मौलिकता से सिनेमा आगे निकल गया है। इसका सीधा कारण यह है कि सिनेमा में [[साहित्य]] (पटकथा, गीत), [[चित्रकला]] (एनीमेटेज कार्टून, बैकड्रॉप्स), चाक्षुष कलाएं और [[रंगमंच]] का अनुभव, (अभिनेता, अभिनेत्रिया) और [[ध्वनिशास्त्र]] (संवाद, संगीत) आदि शामिल हैं। आधुनिक तकनीक की उपलब्धियों का सीधा लाभ सिनेमा लेता है।
|