"छोटी सी बात": अवतरणों में अंतर

छो हिंदुस्थान वासी ने छोटी सी बात (१९७५ चलचित्र) पर पुनर्निर्देश छोड़े बिना उसे छोटी सी बात पर स्थानांतरित किया: अनावश्यक
→‎संक्षेप: पूर्ण
पंक्ति 24:
'''छोटी सी बात''' १९७५ में बनी [[हिन्दी भाषा]] की चलचित्र है।
== संक्षेप ==
ये कहानी एक बहुत ही शरमीले लड़के, अरुण प्रदीप ([[अमोल पालेकर]]) की है, जिसमें आत्म-विश्वास की बहुत ज्यादा कमी होती है। वो अपने ऊपर लगे बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ भी कुछ बोल नहीं पाता था। एक दिन उसकी मुलाक़ात प्रभा नारायण ([[विद्या सिन्हा]]) से होती है। वो बस का इंतजार करते रहती है और उसे पहली नजर देखते साथ ही अरुण उस लड़की पर लट्टू हो जाता है। लेकिन उसके पास इतनी हिम्मत नहीं होती कि वो उससे अपने दिल की बात कह सके। वो अपने हिसाब से काफी दूरी पर रह कर उसका पीछा करते रहता है। प्रभा को काफी पहले से पता रहता है कि अरुण उस पर लट्टू हो चुका है, पर वो उसके कहने का इंतजार करते रहती है।
 
इसी बीच नागेश शास्त्री ([[असरानी]]) का आगमन होता है। वो प्रभा के साथ ही काम करते रहता है और इस कारण एक तरह से अरुण के लिए वो एक बहुत बड़े दुश्मन की तरह हो जाता है। नागेश हर मामले में अरुण से आगे रहता है। इसके अलावा उसके पास स्कूटर भी होता है, जिसमें वो प्रभा को साथ में बैठा कर ले भी जा सकता है, जबकि अरुण के पास देखने अलावा और कोई रास्ता नहीं होता है। वो अपने बाइक लेकर नागेश की बराबरी करने की नाकाम कोशिश करता है। बाद में प्रभा के सामने ही उसके इज्जत का फालूदा बन जाता है।
 
हताश हो कर वो कलॉनल जूलियस नागेन्द्रनाथ विलफ़्रेड सिंह ([[अशोक कुमार]]) से मिलता है। वो प्यार में लोगों की मदद करने को अपना लक्ष्य बना लिए रहता है और अरुण की मदद करने को भी तैयार हो जाता है। वो पहले अरुण को एक आत्मविश्वासी इंसान के रूप में ढालने की कोशिश करता है। इसके बाद वो उसे कई सारे पाठ पढ़ाता है। इन सब अभ्यास और सीख के बाद अरुण मुंबई में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आता है और प्रभा का दिल जीत लेता है।
 
== चरित्र ==
== मुख्य कलाकार ==