"उदित नारायण": अवतरणों में अंतर

+
छो छो
पंक्ति 21:
'''उदित नारायण झा''' एक प्रसिद्ध [[भारतीय]]-[[नेपाल|नेपाली]] पार्श्वगायक हैं। वे नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसन्द है। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें [[पद्म श्री]] पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को [[बिहार]] के सुपौल जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना [[मुकेशमोहम्मद रफी]] के साथ गाया। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है।
 
उदित की मातृभाषा [[मैथिली]] हैं और वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है।