"दिल्ली": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 181:
[[चित्र:DelhiMetro.jpg|thumb|दिल्ली मेट्रो - २००४]]
दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, [[राष्ट्रपति भवन]], [[संसद भवन]], [[केन्द्रीय सचिवालय]] आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से [[पुराना किला]], [[सफदरजंग का मकबरा]], [[जंतर मंतर, दिल्ली|जंतर मंतर]], [[क़ुतुब मीनार]] और [[लौह स्तंभ]] जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओर [[हुमायूँ का मकबरा]], [[लाल किला, दिल्ली|लाल किला]] जैसे [[भारत में विश्व धरोहर स्थल|विश्व धरोहर]] मुगल शैली की तथा [[पुराना किला]], [[सफदरजंग का मकबरा]], [[लोधी मकबरे परिसर]] आदि ऐतिहासिक राजसी इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर [[निज़ामुद्दीन औलिया]] की पारलौकिक [[निजामुद्दीन दरगाह|दरगाह]] भी। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे [[बिरला मंदिर, दिल्ली|बिरला मंदिर]], [[छतरपुर मंदिर, दिल्ली|आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ]], [[बंगला साहब गुरुद्वारा]], [[बहाई मंदिर]] और [[जामा मस्जिद, दिल्ली|जामा मस्जिद]]
देश के शहीदों का स्मारक [[इंडिया गेट]], [[राजपथ]] पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। भारत के [[भारत के प्रधान मंत्री|प्रधान मंत्रियों]] की [[राजघाट समाधि परिसर|समाधियाँ]] हैं, [[जंतर मंतर]] है, [[लाल किला]] है साथ ही अनेक प्रकार के [[दिल्ली के संग्रहालय|संग्रहालय]] और अनेक [[दिल्ली के बाजार|बाज़ार]] हैं, जैसे [[कनॉट प्लेस, दिल्ली|कनॉट प्लेस]], [[चाँदनी चौक, दिल्ली|चाँदनी चौक]] और बहुत से रमणीक उद्यान भी हैं, जैसे [[मुगल उद्यान, दिल्ली|मुगल उद्यान]], [[पंच इंद्रिय उद्यान, दिल्ली|गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस]], [[तालकटोरा उद्यान, दिल्ली|तालकटोरा गार्डन]], [[लोधी उद्यान, दिल्ली|लोदी गार्डन]], [[वन्य प्राणी उद्यान, दिल्ली|चिड़ियाघर]], आदि, जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लुभा लेते हैं।हैं।लाल किले के सामने 17 वी शताब्दी में बना उर्दू मन्दिर जिसे श्री दिगम्बर जैन मंदिर और लाल मन्दिर के नाम से मशहूर है भी दर्शनीय है
 
== दिल्ली के शिक्षा संस्थान ==