"प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: {{आधार}} '''प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स''' एक ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम ह...

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
{{आधार}}
{{Infobox video game
'''प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स''' एक ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम हैं जिसके निर्माता दक्षिण कोरियाई कंपनी [[ब्लूहोल]] है।<ref>https://www.kyakyukaun.com/pubg-kya-hai-pubg-mobile-kya-hai/</ref>
|title=प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी)
|image=
|caption= पबजी का आधिकारिक चित्र।
|developer=[[ब्लूहोल (कंपनी)|पबजी निगम]]
|publisher=पबजी निगम(विंडोज़, प्लेस्टेशन ४)
[[माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियोज़]](एक्सबॉक्स वन)
[[टेंसेंट गेम्स]](मोबाइल्स)
|director= ब्रैन्डन ग्रीन
|producer= चांग-हान किम
|artist= ब्रैंडन ग्रीन
|writer=
|composer=टॉम साल्टा
|series=
|platforms=[[ऍण्ड्रॉइड (प्रचालन तन्त्र)|एन्ड्रॉयड]]
[[माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़]]
आइओएस
एक्सबॉक्स वन
प्लेस्टेशन ४
|released=२० दिसंबर २०१७
|genre=बैटल रॉयल
|modes=मल्टीप्लेयर
|ratings=
|media=

'''प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी)''' [[ऑनलाइन बहुप्रतियोगी]] [[बैटल रॉयल]] खेल है। जो [[पबजी निगम]] के द्वारा दक्षिण कोरियाई कंपनी [[ब्लूहोल (कंपनी)|ब्लूहोल]] के सहयोग से विकसित किया गया है। यह गेम ब्रेंडन "प्लेयरअननोन" ग्रीन के पूर्व के खेलों से रूपांतरित, एक बैटल रॉयल नामक फिल्म से प्रेरित तथा ब्रेंडन ग्रीन के कलात्मक दिशानिर्देशों से निर्देशित है।

गेम के अंदर में सौ लोग पैराशूट से एक द्वीप में उतरकर कई प्रकार के हथियारों को ढूंढकर स्वयं को बचाते हुए दूसरों को मारते हैं, जिसमें सुरक्षित क्षेत्र के गोलक में रहकर ही खेलना होता है। वह भी धीरे धीरे छोटा होता जाता है ताकि जीवित खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने हो सकें। जो खिलाड़ी या टीम अंत तक खड़ा रहता है वह ही विजयी होता है।

यह खेल मार्च २०१७ में सर्वप्रथम [[माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़]] में [[स्टीम]] के पूर्व गम्य संस्करण में बीटा के रूप में प्रकाशित हुआ जिसका पूर्ण रूप २० दिसंबर २०१७ को प्रकाशित किया गया। उसी महीने यह खेल [[माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियोज़]] के द्वारा एक्सबॉक्स खेल पूर्वावलोकन कार्यक्रम के अंतर्गत [[एक्सबॉक्स वन]] के लिये प्रकाशित किया गया जिसे पूर्ण रूप से सितंबर २०१८ में घोषित कर दिया गया। उसी साल यह [[प्लेस्टेशन ४]] तथा [[एण्ड्रॉयड]] और [[आइओएस]] हेतु निर्मित हुआ तथा जून २०१८ तक ५० मिलियन की संख्या से सबसे अधिक बिकने वाला खेल बना। तब तक स्टीम में ही लगभग तीस लाख खिलाड़ी थे।

== गेमप्ले ==
पबजी एक खिलाड़ी विरुद्ध खिलाड़ी निशानेबाज़ी का खेल है जिसमें १०० खिलाड़ी एक बैटल रॉयल क्षेत्र में एक दूसरे के आमने सामने या २ अथवा ४ की टीम बनाकर अंतिम तक डटे रहते हैं। जो अंत में बचता है, वही जीतता है।<ref>[https://www.polygon.com/playerunknowns-battlegrounds-guide/2017/6/9/15721366/pubg-how-to-play-blue-wall-white-red-circle-map-weapon-vehicle-inventory-air-drop पॉलीगॉन, अंग्रेज़ी लेेख: जानें प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स को।]</ref>

खेल के प्रारम्भ में खिलाड़ियों को पैराशूट के द्वारा ४ में से किसी भी एक नक्शे में उतारा जाता है जिसका माप लगभग ८×८ किलोमीटर (५.०×५.० मी०), ६×६ किलोमीटर (३.७×३.७ मी०), ४×४ किलोमीटर (२.५×२.५ मी०) का होता है।<ref>[https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/playerunknowns-battlegrounds-new-maps पीसीगेम्स एन, अंग्रेज़ी लेख: पबजी के नवीन नक्शों की पूरी जानकारी।]</ref> पूरे नक्शे में हर बार हवाई यान की गम्य रेखा बदलती रहती है। समय बहुंत कम होता है जिसमें अच्छे स्थान काा चयन कर जल्दी से अवतरित होना होता है। प्रारम्भिक स्थिति में खिलाड़ी अंतर्वस्त्रों में या प्राप्त स्वचयनित वस्त्रों में बिना हथियार केे होते हैं। उतरकर जल्दी से खाली घरों, शहरों में उचित हथियार, कवच आदि खोजना होता है।

जहाँ अधिक खतरा होता है वहीं अच्छे हथियार प्राप्य होते हैं। साथ ही किसी दूसरे खिलाड़ी को मारकर उसके हथियारों को लूटा जाा सकता है। स्थान स्थान पर गाड़ियाँ भी खड़ी जो लंबे सफर मेंं सहायक होतींं हैं। खिलाड़ियोंं के पास प्रथम व्यक्ति दृष्टिकोण तृतीय व्यक्ति दृष्टिकोण से खेलने का विकल्प होता है। दोनो के अलग अलग लाभ और हानि होते हैं।<ref>[https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-first-person-servers पीसीगेम्स एन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने एशिया सर्वर हेतु लॉंच किया प्रथम व्यक्ति दृष्टिकोण।]</ref>
खेल के अंतर्गत सुरक्षित खेलने योग्य क्षेत्र का गोलक हर बार अलग अलग स्थानों पर केन्द्रित होकर सिमटता सा जाता है जिसे खिलाड़ी एक विशाल बिजली युक्त अल्पपारदर्शी नीली दीवार के रूप में देख सकता है। उस क्षेत्र के बाहर रहने से खिलाड़ी की शक्ति तिल तिल कर क्षिण होती जाती है, अंततः वह समय रहते पुनः सुरक्षित क्षेत्र गोलक के अंदर न पहुंचा तो खेल से बाहर हो जाता है।<ref>[http://www.gamasutra.com/view/news/296881/Designing_the_giant_battle_royale_maps_of_Playerunknowns_Battlegrounds.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेख: प्लेेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स हेतु बैटल रॉयल नक्शों का निर्माण करते हुए।]</ref>

एक तो सुरक्षित गोलक है द्वितीय लाल गोलक होता है। यह सुरक्षा गोलक से अपेक्षाकृत छोटा परंतु खतरनाक होता है जो यदाकदा किसी भी स्थान में उत्पन्न होता रहताा है तथा एक निर्धारित समय सीमा के पश्चात् नष्ट होता रहता है। इसके क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ियों पर उल्कापिण्डनुमा संरचनाओं की वर्षा होती है जिससे बचने हेतु खिलाड़ी या तो उस क्षेत्र से जल्दी बाहर हो जाते हैं या कियी खाली घर में रुककर गोलक के समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं।<ref>[http://www.pcgamer.com/battle-royale-modder-brendan-greene-on-his-official-h1z1-mode/ पीसीगेमर, अंग्रेज़ी लेख: बैटल रॉयल के मोडर ब्रैंडन ग्रीन अपने एच१ज़ेड१ मोड में।]</ref> इन दोनों गोलकों के आगेे बढ़ने याा निर्मित होने के कुछ समय पूर्व खिलाड़ियों को सूचना दे दी जाती है। खेल के मध्य मेंं अलग अलग स्थानों हवाई यान द्वारा में पैराशूट के साथ बड़ेे बड़े डिब्बों मेंं कुछ ऐसी चीज़ें और हथियार भेजे जात हैं जो कि नक्शे में या तो कठिनतया प्राप्य या अप्राप्य ही होते हैं। ज़मीन में आने के बाद उन लाल डिब्बों में से लाल धूँआ निकलता है जो दूर से देखा जा सकता है। खिलाड़ी वहाँ जाकर उसे लूट सकते हैं। उन वस्तुओं केे कारण कई बार ऐसे स्थानों में भयंकर युद्ध भी हो जाता है। एक खेल अधिकतम ३० मिनट तक चलता है।<ref>[http://www.gamesindustry.biz/articles/2017-04-26-playerunknown-battlegrounds-dev-i-want-to-find-the-next-me गेम्स इंडस्ट्री, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स विकासक "मैं ठूंठना चााहता हूँ स्वयं के अगले स्वरूप को।"]</ref>

खिलाड़ियों को भिन्न भिन्न अवतार होता है जो खेल में उतरकर या तो जीतता है या मरता है। उनको सजाने हेतु या तो पुरस्कार के रूप में, या तो असली पैसों से डिब्बों को खोलकर कई प्रकार के वस्त्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एलीट पास लेकर भी सामान्य से अधिक वस्तु प्राप्त कर सकते हैं।<ref>[http://www.gamasutra.com/view/news/297434/Skin_economy_is_a_good_thing_says_Playerunknowns_Battlegrounds_creator.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के निर्माता ने कहा "त्वचीय अर्थशास्त्र अच्छी चीज़ होती है।"]</ref>

== संदर्भ ==
{{reflist|30em}}

== संदर्भ ==