"प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 38:
 
== विकास ==
मुख्य निर्माता ब्रैंडन ग्रीन जिन्हे उनके नाम से अधिक उनकी उपाधि ''प्लेयरअननोन"'' के नाम से जाना जाता था, उन्होंने पहले [[एआरएमए २]] [[वीडियोगेम मोडिफिकेशन|परिवर्तित]] डेज़ेड: बैटल रॉयल नामक खेल का निर्माण किया जो कि जापानी फिल्म बैटल रॉयल से प्रेरित था।<ref>[http://playbattlegrounds.com/news/24.pu प्ले बैटलग्राउंड्स, अंग्रेज़ी लेख: ब्रेंडन ग्रीन कॉन्फ्रेंस।] </ref> २०१३ के आसपास जब वे इस खेल का निर्माण कर रहे थे, ग्रीन जो कि मूलतः आइरिश हैं, वे [[ब्राज़ील]] आ गए और एक फोटोग्राफर, वेब तथा ग्राफिक डिज़ाइनर के रूप में रहने लगे। समय समय पर वे ऐसे खेल भी खेला करते। इनमें [[डेल्टा फोर्स: ब्लैक हॉक डाउन]], [[अमेरिकास आर्मी]] जैसे खेल वे खेलते थे। धीरे धीरे उनकी मानसिकता खेल विकास में हो गई और वे प्रोग्रामिंग सीखने लगे।<ref>[https://www.rockpapershotgun.com/2017/07/05/playerunknowns-battlegrounds-interview-new-modes-modding-plans-and-his-meteoric-rise/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स साक्षात्कार।]</ref> उन्होंने बहुंत से खेल देखे थे जिसमें छोटे नक्शे थे या वे दोहरात्मक थे, परंतु ग्रीन कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसमें आगे क्या हो सकता है, कोई भांप न सके। यह सब हुआ जब उन्होंने बेहद विशाल नक्शे का निर्माण किया जो आसानी से याद नहीं हो सकता था।<ref>[https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-battlegrounds-brendan-greene पीसीगेम्सएन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन को जानते हुए।]</ref> वे गेमज़ेड के यूट्यूब प्रसारित चलचित्रों तथा [[द हंगर गेम्स]] नॉवल से भी प्रेरित रहे जिसमें दूर दूर पड़े हथियार के भंडारों हेतु होड़ का चित्रण था। इन सबके मध्य उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन न करते हुए काम करना था। जब वे बैटल रॉयल फिल्म से प्रेरित हो रहे थे तो सुरक्षित क्षेत्र को चौकोर बनाने हेतु सोंचा था परंतु क्योंकि वे कोडिंग में इतने चतुर न थे इसलिये सुरक्षित क्षेत्र को गोल आकार दिया गया जो आज भी खेल में देखा जा. सकता है।<ref>[http://www.usgamer.net/articles/playerunknowns-battlegrounds-interview-brendan-greene यूएस गेमर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स से मिलते हुए, और वह उपन्यास जिसने साल की सबसे बड़ी प्रसिद्धि को प्रेरित किया।]</ref>
 
जब डेज़ेड बिना सहयोग के स्वयं को सावित करने लगा तब शाही युद्ध का एआरएमए २ संस्करण पीछे रह गया, तब वे [[एआरएमए ३]] के विकास हेतु संक्रमित हो गए। जब उनके कार्य पर सोनी ऑनलाइन एंटरटेनमेंट (अब [[डेब्रिक गेम कंपनी]]) की नज़र पड़ी तो उन्होंने ग्रीन को एच१ज़ेड१ के सलाहकार के रूप में नियुक्त कर लिया। जिस समय वह अपने इस पद के अंतिम काल में कार्य कर रहे थे, उसी समय सोनी ने इस एक खेल को दो भागों में विभक्त कर दिया जिनके नाम [[एच१ज़ेड१: जस्ट सर्वाइव]] तथा [[एच१ज़ेड१: किंग ऑफ द किल]] रख दिये।<ref>[http://www.pcgamer.com/playerunknowns-battlegrounds-could-have-a-bright-future-in-the-battle-royale-genre-he-created/ पीसीगेमर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के पास उसके स्वनिर्मित शाही युद्ध शैली में सुनहरा भविष्य है।]</ref>