"प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 49:
 
अत्याधिक प्रचलितता को देखकर ब्लूहोल ने पूरी टीम को एकत्रित कर काम करना प्रारम्भ कर दिया जिस टीम का नाम सितंबर २०१७ में पबजी निगम रख दिया गया जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किम नियुक्त थे। पबजी निगम ने संयुक्त राज्य में एक कार्यालय का गठन कर पूरी शक्ति से खेल के विकास, व्यापार तथा उन्नति में काम करना प्रारम्भ कर दिया। भविष्य की योजनाओं में युरोप और जापान में कार्यालयों का निर्माण सुयोजित थी।<ref>[https://venturebeat.com/2017/09/29/playerunknowns-battlegrounds-is-getting-its-own-subsidiary-from-bluehole/ वेंचरबीट, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ब्लूहोल से अपने स्वयं के सहायक प्राप्त कर रहे हैं।]</ref> अगस्त २०१८ में पबजी निगम ने खेल के कुछ प्रदर्शन आदि से सूत्रित समस्याओं को ध्यान रखकर "फिक्स पबजी" अभियान चलाया। यह अभियान नवंबर में यह कहकर समाप्त किया गया कि सूचीबद्ध समस्याओं पर किया जाने वाला सारा कार्य कार्यान्वित हो चुका है।<ref>[https://www.rockpapershotgun.com/2018/11/17/playerunknowns-battlegrounds-declares-fix-pubg-a-success-talk-new-development-directions/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने कहा कि फिक्स पबजी अभियान सफल रहा।]</ref>
 
=== संरचना ===
''बैटलग्राउंड्स'' उस संस्करण को प्रतिनिधित्व करता है जो ब्रैन्डन ग्रीन के अनुसार उनके पूर्व की कलात्मक तत्वों को धारण करते हुए शाही युद्ध शैली का मुख्य तथा आत्मनिर्भर संस्करण है।<ref>[http://steamed.kotaku.com/the-modder-who-created-playerunknowns-battlegrounds-1794193444 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के पीछे एक खेल परिवर्तक। एक ऐसा खेल जिसने बहुंत कम समय में मिलियन्स कॉपीज़ बेंच डाली।]</ref> विकास की तेज़ी अन्य खेलों की तुलना में बढ़ पाई, इसका श्रेय प्रयुक्त गेम इंजन [[अनरियल इंजन]] ४ को जाता है। ग्रीन ने यह भांप लिया कि अनरियल के साथ काम करते हुए सोचे गए नक्शों का क्रियान्वयन पूर्ति चुनौतीपूर्ण होने वाला था। सम्पूर्ण खेल एआरएमए ३ के यथार्थवादी अनुकरण तथा ए१ज़ेड१ के आर्केड शैली जैसे एक्शन पर केन्द्रित तथा खिलाड़ियों की गम्यता से मिश्रित विकसित है।
 
मुख्य शैली के साथ ग्रीन की अनुभव पर निर्धारित एक ऐसा द्वीप जिसमें बहुंत से इलाके सम्मिश्रित हैं, उसे इस खेल का प्रथम नक्शा चुना गया जिसका नाम "इरेंगल" था। इस नक्शे की संरचना से खिलाड़ियों को एक अद्वितीय अनुभव की प्राप्ति होती है। इस नक्शे के कुछ ढ़ाँचे १९५० के [[सोवियत संघ]] के [[ब्रुटालिस्ट स्थापत्य कला]] को चित्रित करतीं हैं। समस्त हथियार आदि वस्तुओं तथा ढाँचों को उचित स्थानों में स्थापित करना ताकि युद्ध में कोई समस्या न आए, तथा सभी खिलाड़ियों को समान मौका मिले, किसी भी को दूसरे से अधिक फायदा न मिले, नक्शे को ऐसा बनाना प्रथम लक्ष्य था। शुरुवाती समय के दौरान कुछ अतिरिक्त योजनाएं भी थी जैसे कि [[एड्रियाटिक सागर]] में एक काल्पनिक द्वीप जिसमें बर्फ से ढ़के [[यूगोस्लाविया|यूगोस्लावियन]] क्षेत्र निर्मित हों।ये भाविष्यिक योजनाएं हैं।<ref>[http://www.gameinformer.com/games/playerunknowns_battlegrounds/b/pc/archive/2017/05/11/exclusive-new-maps-coming-to-playerunknown-s-battlegrounds.aspx गेम इनफॉर्मर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स पर आने वाले नवीन नक्शों की पूरी जानकारी।]</ref>
 
पूर्णरूपेण स्वतंत्रतापूर्वक एक यान से कूदने की सोंच इस शैली में नवीन थी। परंतु इससे हर एक खिलाड़ी स्वयं से सोंचकर अपने मन मुताबिक स्थानों में उतर सकता था और अधिकाधिक सामग्री लूट सकता था।साथ ही पैराशूट डिब्बों से भी अधिकाधिक सामग्री प्राप्त कर सकता था। इस हेतु आवश्यक होता कि उसकी तथा डिब्बों के गिरने के स्थल की दूरी कितनी है। खिलाड़ी को चाहिये कि वह अपने साथियों के साथ जल्दी से निर्णय कर एक ऐसे स्थान में कूदे जो उसके अनुसार उचित हो। जहाँ उसे अधिक वस्तुएं प्राप्त हों तथा सुरक्षित हो अथवा उत्तेजित हो। अंत में जो जीतता है उसे "विनर विनर चिकन डिनर" वाक्य से सम्मानित किया जाता है जो कि स्वयं ब्रैंडन ग्रीन के द्वारा पूर्व में खेले गए खेलों के दौरान निर्मित वाक्य हैं।<ref>[http://kotaku.com/the-origins-of-battlegrounds-winner-winner-chicken-din-1796870568 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के "विनर विनर चिकन डिनर" का मूल।]</ref>
 
ग्रीन अन्य मोडर्स को आजादी के साथ परिवर्तन हेतु हरी झंडी दिखाते हैं ताकि वे "अन्य प्लेयरअननोन को ढूंढ सकें।"<ref>[https://www.cnet.com/news/pubg-playerunknown-brendan-greene-interview-july-2017/ प्लेयरअननोन वार्तालाप]</ref> ग्रीन चाहते थे कि यह खेल वैश्विक स्तर तक पहुंचे। इसका अधिक से अधिक प्रसार हो तथा यह [[ई-स्पोर्ट्स|इलेक्ट्रोनिक खेल]] के रूप में उभरे। उनकी सोंच है कि इसका विकास ई-स्पोर्ट्स के रूप में हो लेकिन वह इसमें मनमर्जी नहीं करना चाहते, वे चाहते थे कि लोगों के द्वारा तथा जनता की खिल शैली से ही वह इस रूप में उभरे। साथ ही खेल को आकर्षक बनाने हेतु कई प्रकार के वस्त्रों, त्वचाओं को विकसित किया गया जिसे खिलाड़ी असली पैसों से बक्से खरीदकर पा सकते थे तथा उसका व्यापार कर सकते थे। सब अच्छा चल रहा था तभी नवंबर २०१७ में ग्रे मार्केट त्वचा द्युत (स्किन गैम्बलिंग) क्षेत्र परिलक्षित होने लगे जो बैटलग्राउंड्स के अंगराग सामग्री को वास्तविक मुद्रा के रूप में उपयोग करते थे।<ref>[https://kotaku.com/people-are-gambling-with-battlegrounds-skins-now-1820476940 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: लोग पबजी त्वचाओं का जूआ खेलने लगे हैं।]</ref> पबजी निगम ने पुष्टि की कि वह उपहारों के रूप में और अधिक वस्तुओं को लाते जा रहे हैं परंतु वह ऐसा कुछ नही होने देंगे जिससे खिलाड़ियों को समस्या हो।<ref>[https://www.vg247.com/2017/12/05/pugb-might-get-new-cosmetic-items-but-only-after-launch-and-never-anything-that-affects-the-gameplay/ वीजी२५७, अंग्रेज़ी लेख: पबजी पर नए सजावटी वस्तुए आते रहेंगे।]</ref> अंततोगत्वा, तब भी दुरुपयोग कम नहीं हुआ तो पबजी निगम ने इस उद्योग को पूर्णतया हटा दिया।<ref>[http://www.gamasutra.com/view/news/317606/Battlegrounds_item_trading_shut_down_due_to_marketplace_abuse.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेख: दुरुपयोग के कारण प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स वस्तु उद्योग समाप्त हो गया।]</ref>
 
कुछ कलात्मक खिलाड़ियों के द्वारा अनेक प्रकार के मोड सामने आए। ज़ौम्बी मोड भी इसीसे प्रेरित है।<ref>[https://www.ign.com/articles/2017/06/14/e3-2017-battlegrounds-getting-player-controlled-zombies आईजीएन, अंग्रेज़ी लेख: बैटलग्राउंड्स में अब आएंगे खिलाड़ियों द्वारा चालित ज़ौम्बीज़।]</ref> इसे विकसित करने में ग्रीन ने केवल मुख्य एनिमेटर का सहयोग लिया, बांकी टीम को खेल के नक्शो आदि के विकास में पूर्ववत् कार्य करने दिया। ग्रीन इस खेल को ऐसे मंच के समान देखते हैं जहाँ कलानिपुण खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं को ऐसे ही दिखा सकते हैं।
 
खेल के अंदर धोखेबाज़ी से बचने हेतु खेल "बैटलआइ (BattlEye)" सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है। जो इतना तेज़ है कि केवल अक्टूबर २०१८ में ही लगभग १३ मिलियन लोगों को धोखेबाज़ी के कारण खेल से पूर्णतया स्थायी रूप से बाधित कर दिया। इस सॉफ्टवेयर की नज़र संसार के ९९ प्रतिशत धोखेबाज़ी सॉफ्टवेयर्स पर लगातार बनी रहती है और यह बहुंत अधिक संवेदनशील है।<ref>[https://www.rockpapershotgun.com/2018/10/06/playerunknowns-battlegrounds-has-banned-over-13-million-cheaters/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने १३ मिलियन धोखेबाज़ों को स्थायी रूप से बाधित कर दिया।]</ref>
 
== संदर्भ ==