"धनपाल": अवतरणों में अंतर

सुधार/ सफाई/ टैगिंग AWB के साथ
https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2 धनपाल - विकिपीडिया https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2 धनपाल - विकिपीडिया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 2:
 
'''धनपाल''' नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं।
 
==धनपाल १ (प्राकृत कोशकार) ==
इनका बनाया हुआ '''पाइय-लच्छी नाममाला''' नामक सर्वप्राचीन [[कोश]] है। इस ग्रंथ की प्रशस्ति में ही ग्रंथकार ने सूचित किया है कि उन्होंने यह रचना अपनी कनिष्ठ भगिनी सुंदरी के लिए धारानगरी में वि. सं. १०२९ में की, जबकि मालव नरेंद्र द्वारा मान्यखेट लूटा गया। यह घटना अन्य ऐतिहासिक प्रमाणों से भी सिद्ध होती है। धारानरेश हर्षदेव के एक [[शिलालेख]] में उल्लेख है कि उसने [[राष्ट्रकूट]] राजा खोट्टिगदेव की लक्ष्मी का अपहरण किया था। यह नाममाला [[अमरकोश]] की रीति से २५० प्राकृत गाथाओं में रचित है, और उसमें कोई एक हजार [[प्राकृत]] शब्दों का उनके [[पर्यायवाची]] शब्दों सहित संकलन किया गया है। अधिकांश नाम और उनके पर्यायवाची तद्भव हैं। सच्चे देशी शब्द अधिक से अधिक पंचमांश होंगे।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/धनपाल" से प्राप्त