"हिन्दू धर्म": अवतरणों में अंतर

[पुनरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो "हिन्दू धर्म" सुरक्षित किया गया।: अत्यधिक चुहुलबाज़ी वाले बदलाव ([संपादन=केवल स्वतः स्थापित सदस्यों को अनुमति दें] (समाप्ति 01:43, 10 अप्रैल 2019 (UTC)) [स्थानांतरण=केवल स्वतः स्थापित सदस्यों को अनुमति दें] (समाप्ति 01:43, 10 अप्रैल 2019 (UTC)))
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 9:
 
== इतिहास ==
(अवश्य देखें [[आर्यन प्रवास सिद्धांत]])
 
सनातन धर्म पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है; हालाँकि इसके इतिहास के बारे में अनेक विद्वानों के अनेक मत हैं। आधुनिक इतिहासकार हड़प्पा, मेहरगढ़ आदि पुरातात्विक अन्वेषणों के आधार पर इस धर्म का इतिहास कुछ हज़ार वर्ष पुराना मानते हैं। जहाँ भारत (और आधुनिक पाकिस्तानी क्षेत्र) की [[सिन्धु घाटी सभ्यता]] में हिन्दू धर्म के कई चिह्न मिलते हैं। इनमें एक अज्ञात मातृदेवी की मूर्तियाँ, [[भगवान शिव]] [[पशुपति]] जैसे देवता की मुद्राएँ, शिवलिंग, पीपल की पूजा, इत्यादि प्रमुख हैं। इतिहासकारों के एक दृष्टिकोण के अनुसार इस सभ्यता के अन्त के दौरान मध्य एशिया से एक अन्य जाति का आगमन हुआ, जो स्वयं को '''आर्य''' कहते थे और संस्कृत नाम की एक [[हिन्द यूरोपीय]] भाषा बोलते थे। एक अन्य दृष्टिकोण के अनुसार [[सिन्धु घाटी सभ्यता]] के लोग स्वयं ही आर्य थे और उनका मूलस्थान भारत ही था।