"फ़्रान्स": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 114:
== भूगोल ==
[[चित्र:Calanques.jpg|thumb|upright|left|मार्सील में स्थित सुगीटन की कैलैंक घाटी]]
[[महानगरीय फ्रांस]] पश्चिमी यूरोप में स्थित है। इसकी सीमा [[बेल्जियम]], [[लक्सेम्बर्ग]], [[जर्मनी]], [[स्विटजरलैंड]], [[इटली]], [[मोनाको]], [[अंडोरा]] और [[स्पेन]] से मिलती है। फ्रांस की सीमा से लगी हुई दो पर्वत श्रृंखलाएं हैं, पूर्व में [[आल्प्स]] और दक्षिण में [[प्रेनिस]]। फ्रांस से प्रवाहित होने वाली कई नदियों में से दो नदियां प्रमुख हैं, [[सीन|सेन]] और [[लवार नदी|लवार]]। फ्रांस के उत्तर और पश्चिम में निचली पहाड़ियों और नदी घाटियां हैं।
 
यह देश समतल एवं साथ-साथ पहाड़ी भी है। उत्तर में स्थित पैरिस तथा ऐक्विटेन बेसिन बृहद् मैदान के ही भाग हैं। पश्चिम की ओर ब्रिटैनी, यूरोप की उत्तर-पश्चिमी, उच्च पेटीवाली भूमि से संबंधित है। पूर्व की ओर प्राचीन चट्टानों के भूखंडों का क्रम मिलता है, जैसे मध्य का पठार तथा आर्डेन (Ardennes) पर्वत। इस देश के दक्षिण में पिरेनीज़ तथा ऐल्प्स-जूरा पर्वतों का समूह पाया जाता है। इसका दक्षिण-पूर्वी भाग पहाड़ी व ऊबड़ खाबड़ है जो ६,००० फुट से भी अधिक ऊँचा है।