"हो चि मिन्ह": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Ho Chi Minh 1946 and signature.jpg|right|thumb|200px|हो चि मिन्ह]]
[[चित्र:Ho Chi Minh Signature.svg|thumb]]
'''हो-चि मिन्ह''' (19 मई सन् 1890 - 2 सितम्बर 1969), विश्व में [[मार्क्स]], [[फ्रेडरिक एंगेल्स|ऐंगेल्स]], [[लेनिन]], [[स्टालिन]] की साम्यवादी परंपरा की एशियाई कड़ी माने जाने वाले विचारक हैं। वे [[वियतनाम]] के राष्ट्रपति थे। उनके जीवन की प्रत्येक दृष्टि साम्यवादियों के लिए सर्वहारा क्रांति तथा राष्ट्रवादियों के लिए विश्व की प्रबलतम साम्राज्यवादी शक्तियों - [[फ्रांस]] और [[अमेरिका]] - के विरुद्ध संघर्ष की लंबी शिक्षाप्रद कहानी रही है। इन सभी संग्रामों का प्रेरणास्रोत हो चि मिन्ह के इच्छापत्र के अनुसार मार्क्सवाद, लेनिनवाद और सर्वहारा का अंतरराष्ट्रीयतावाद ही रहा है। यदि [[लेनिन]] ने [[रूस]] में "[[वर्गसंघर्ष]]" का उदाहरण प्रस्तुत किया तो हो चि मिन्ह ने "राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष" का उदाहरण वियतनाम के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट कहा, जिस प्रकार [[पूँजीवाद]] का अंतरराष्ट्रीय रूप [[साम्राज्यवाद]] है उसी प्रकार वर्गसंघर्ष का अंतरराष्ट्रीय रूप मुक्तिसंघर्ष है।