"बंगलौर": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 52:
संयुक्त राष्ट्र मानव विकास रिपोर्ट 2001 के मुताबिक विश्व के शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों में ऑस्टिन (यूएसए), सैन फ्रांसिस्को (यूएसए) और ताइपेई (ताइवान) के साथ बेंगलुरु को चौथे स्थान पर जगह मिली है। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने शुरू में बेंगलुरू की अर्थव्यवस्था को चलाई, लेकिन पिछले दशक में फोकस हाई-टेक्नोलॉजी सर्विस उद्योगों पर स्थानांतरित हो गया है। बैंगलोर की 47.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था भारत में इसे एक प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाती है। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रूप में 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश ने बंगलौर को भारत तीसरा सबसे ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने वाले शहर बना दिया। बंगलौर में 103 से अधिक केन्द्रीय और राज्य अनुसंधान और विकास संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान (विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक), राष्ट्रीय लॉ स्कूल ऑफ इंडिया, 45 इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्व स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं, मेडिकल कॉलेज और संस्थान, बंगलौर को शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर बनाते हैं।
 
भारत की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों का मुख्यालय इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में है। बेंगलूर [[भारत]] के सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातों का अग्रणी स्रोत रहा है, और इसी कारण से इसे 'भारत का सिलिकॉन वैली' कहा जाता है। भारत के प्रमुख तकनीकी संगठन इसरो, इंफ़ोसिस और विप्रो का मुख्यालय यहीं है। बेंगलूरु भारत का दूसरा सबसे तेज़ी से विकसित हो रहा मुख्य महानगर है। बेंगलूर कन्नड़ फिल्म उद्योग का केंद्र है। एक उभरते हुए महानगर के तौर पर बेंगलूर के सामने प्रदूषण, यातायात और अन्य सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां हैं। $८३ [[अरब]] के घरेलू उत्पाद के साथ बेंगलूर भारत का चौथा सबसे बड़ा नगर है।
 
== भौगोलिक स्थिति ==