"ओडिशा": अवतरणों में अंतर

typo
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
पंक्ति 25:
'''ओडिशा''', ([[ओड़िआ]]: ଓଡ଼ିଶା) जिसे पहले अोरिशा के नाम से जाना जाता था, [[भारत]] के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में [[झारखंड]], उत्तर पूर्व में [[पश्चिम बंगाल]] दक्षिण में [[आंध्र प्रदेश]] और पश्चिम में [[छत्तीसगढ]] से घिरा है तथा पूर्व में [[बंगाल की खाड़ी]] है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट [[अशोक]] ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: [[बौद्ध धर्म]] अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना [[1 अप्रैल]] [[1936]] को [[कटक]] के कनिका पैलेस में [[भारत]] के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
 
क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। [[ओड़िआ भाषा]] राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है। [[पाराद्वीप]] को छोड़कर राज्य की अपेक्षाकृत सपाट तटरेखा (लगभग 480 किमी लंबी) के कारण अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। संकीर्ण और अपेक्षाकृत समतल तटीय पट्टी जिसमें [[महानदी]] का डेल्टा क्षेत्र शामिल है, राज्य की अधिकांश जनसंख्या का घर है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में [[छोटानागपुर का पठार]] है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में [[महानदी]], [[ब्राह्मणी]], [[सालंदी]] और [[बैतरणी]] नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से [[चावल]] उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा [[देवमाली]], राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है।
 
ओड़िशा में तीव्र [[चक्रवात]] आते रहते हैं और सबसे तीव्र चक्रवात [[उष्णकटिबंधीय चक्रवात 05बी]], [[1 अक्टूबर]] [[1999]] को आया था, जिसके कारण जानमाल का गंभीर नुकसान हुआ और लगभग 10000 लोग मृत्यु का शिकार बन गये।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ओडिशा" से प्राप्त