"ओडिशा": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 64:
[[भारत]] के पूर्वी तट पर बसे ओड़िशा राज्य कि राजधानी भुवनेश्वर है। यह शहर अपने उत्कृष्ट मन्दिरों के लिये विख्यात है। यहाँ की जनसंख्या लगभग ४२ मिलियन है जिसका ४० प्रतिशत [[अनुसूचित जाति]] एवं [[अनुसूचित जनजाति]] का है। ओड़िशा का विकास दर अन्य राज्यों की तुलना में बिल्कुल खराब हालत में है। १९९० में ओड़िशा का विकास दर ४.३% था जबकि औसत विकास दर ६.७% है। ओड़िशा के कषि क्षेत्र का विकास में योगदान ३२ फीसदी है। ओडिशा का विकास बहुत तेजी से हो रहा है पूर्वी भारत में सबसे तेजी से विकास करता हुआ राज्‍य है यह छग झारखंड बिहार पं बंगाल से आगे है
 
ओड़िशा की राजधानी [[भुवनेश्वर]] है जो की ओड़िशा के पूर्व राजधानी [[कटक]] से सिर्फ २९ किमी दूर है। भुवनेश्‍वर भारत के अत्‍याधुनिक शहरों में से है जिसकी वर्तमान में जनसंख्‍या करीब 25 लाख है, भुवनेश्‍वर और कटक दोनों शहरों को मिलाकर ओड़िशा का युग्म शहर भी कहा जाता है। इन दोनों शहरों को मिलाकर कुल 40 लाख आबादी है जो एक महानगर जैसे शहर का निर्माण करती है इसलिए इन दोनों शहरो का विकास तेजी से हो रहा है इन दोनेां शहरो में सन 2020 तक METROमेट्रो रेल चलाये जाने की योजना है ा हिंदुओं के चार धामों में से एक [[पुरी]] ६० किमी के दूरता पर बंगाल की खाडी के किनारे अवस्थित है। यह शहर हिंदु देवता श्री [[जगन्नाथ]], उनके मंदिर एवं वार्षिक [[रथयात्रा]] के लिए सुप्रसिद्ध है।
 
ओड़िशा का उत्तरी व पश्चिमी अंश छोटानागपुर पठार के अंतर्गत आता है। तटवर्ती इलाका जो की बंगाल की खाडी से सटा है [[महानदी]], [[ब्राह्मणी]], [[बैतरणी]] आदि प्रमुख नदीयों से सिंचता है। यह इलाका अत्यंत उपजाऊ है और यहां पर सघन रूप से चावल की खेती की जाती है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ओडिशा" से प्राप्त