"अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 26:
'''अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह''' ([[बंगाली]]:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) [[भारत]] का एक [[केन्द्र शासित प्रदेश]] है। ये [[बंगाल की खाड़ी]] के दक्षिण में [[हिन्द महासागर]] में स्थित है।<ref>{{cite web|url=https://timesofindia.indiatimes.com/city/chennai/when-british-toyed-with-idea-to-unleash-gurkhas-on-sentinelese/articleshow/66802882.cms|title=When British toyed with idea to unleash Gurkhas on Sentinelese}}</ref> [[अण्डमान]] और [[निकोबार]] द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी [[पोर्ट ब्लेयर]] है।
 
भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश [[हिंद महासागर]] में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह [[इंडोनेशिया]] के [[आचेह]] के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा [[अंडमान सागर]] इसे [[थाईलैंड]] और [[म्यांमार]] से अलग करता है।<ref>{{cite web|url=https://www.livemint.com/Leisure/qfOwXAXcS6ErHfj5Zq3eTL/Nicobars-bicycle-diaries.html|title=Nicobar’s bicycle diaries}}</ref> दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में [[अंडमान द्वीप समूह]] और दक्षिण में [[निकोबार द्वीप समूह]] स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
 
द्वीपसमूह की राजधानी [[पोर्ट ब्लेयर]] एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है।