"नेपाल": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 76:
 
== नाम ==
'नेपाल' शब्द की [[व्युत्पत्ति]] के संबंध में विद्वानों की विभिन्न धारणाएँ हैं। "नेपाल" शब्द की उत्त्पत्ति के बारे में ठोस प्रमाण कुछ नहीं है, लेकिन एक प्रसिद्ध विश्वास अनुसार यह शब्द 'ने' ऋषि तथा ''पाल'' (गुफा) मिलकर बना है। माना जाता है कि एक समय नेपाल की [[राजधानी]] [[काठमांडू]] 'ने' ऋषि का तपस्या स्थल था। 'ने' मुनि द्वारा पालित होने के कारण इस भूखंड काभूखंद नाम नेपाल पड़ा, ऐसा कहा जाता है।
 
[[तिब्बती भाषा]] में 'ने' का अर्थ 'मध्य' और 'पा' का अर्थ 'देश' होता है। तिब्बती लोग 'नेपाल' को 'नेपा' ही कहते हैं। 'नेपाल' और 'नेवार' शब्द की समानता के आधार पर डॉ॰ [[ग्रियर्सन]] और यंग ने एक ही मूल शब्द से दोनों की व्युत्पत्ति होने का अनुमान किया है। टर्नर ने नेपाल, नेवार, अथवा नेवार, नेपाल दोनों स्थिति को स्वीकार किया है। 'नेपाल' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम [[कौटिल्य]] ने अपने [[अर्थशास्त्र (ग्रन्थ)|अर्थशास्त्र]] में किया है। उस काल में [[बिहार]] में जो [[मागधी]] भाषा प्रचलित थी उसमें 'र' का उच्चारण नहीं होता था। [[सम्राट् अशोक]] के [[शिलालेख|शिलालेखों]] में 'राजा' के स्थान पर 'लाजा' शब्द व्यवहार हुआ है। अत: नेपार, नेबार, नेवार इस प्रकार विकास हुआ होगा।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/नेपाल" से प्राप्त