"बिपाशा बसु": अवतरणों में अंतर

छो →‎प्रमुख फिल्में: bad link repair, replaced: ज़िस्म (2003 फ़िल्म)|ज़िस्म → जिस्म AWB के साथ
पंक्ति 26:
 
2004 में इनकी चार फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई गई थी, जिसमें सभी को सामान्य मिली जुली समीक्षा ही मिली थी। इस दौरान इन्होंने दूसरी बार विक्रम भट्ट के साथ [[एतबार (2004 फ़िल्म)|एतबार]] फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में ये एक जवान लड़की की भूमिका निभा रही थीं, जिसे एक मनोरोगी से प्यार हो जाता है। रेडिफ़.कॉम ने कहा कि "न तो ये किरदार भरोसा करने लायक लगा, और न तो फिल्म की कहानी रुचि पैदा करने लायक लगी" इसके बाद अगली फिल्म मणि शंकर की [[रुद्राक्ष (2004 फ़िल्म)|रुद्राक्ष]] थी, जो बॉक्स ऑफिस में काफी बुरी तरह असफल रही। उसके बाद इन्होंने [[रक्त (2004 फ़िल्म)|रक्त]] फिल्म में कार्ड द्वारा भविष्य देखने वाली एक औरत की भूमिका निभाई, जो अपने इस शक्ति से हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहती है। ''प्लेनेटबॉलीवुड'' की फिल्म आलोचक, श्रुति भसीन ने कहा कि "बिपाशा बसु का अलग रूप और किरदार में पसंद आई"। इसके बाद इस साल की उनकी आखिरी फिल्म अनिल शर्मा की [[मदहोशी (2004 फ़िल्म)|मदहोशी]] थी, जिसमें इन्होंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। इसमें इन्हें एक मानसिक रूप से बीमार एक लड़की की भूमिका मिली थी, जिसमें इनके कार्य को आमतौर पर आलोचकों ने अच्छा माना था।
 
2005 में इन्होंने [[बॉबी देओल]] और [[प्रियंका चोपड़ा]] के साथ ''[[बरसात (2005 फ़िल्म)|बरसात]]'' फिल्म में काम किया। इन्होंने ''सचिन'' के साथ तमिल फिल्मों में भी अपनी शुरुआत की और उस फिल्म के हिट होने के बाद इन्होंने [[प्रकाश झा]] की ''[[अपहरण (2005 फ़िल्म)|अपहरण]]'' में भी काम किया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इसी दौरान इन्होंने सैलरी के दिक्कतों के कारण ''आर्ट फिल्म्स'' के साथ काम करने से इंकार कर दिया।
 
अभिनय के साथ साथ बिपाशा ने [[सोनू निगम]] के एल्बम "तू" में भी कम किया और जय सीन के म्यूजिक वीडियो "स्टोलेन" में भी अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
 
== प्रमुख फिल्में ==