"अल बेरुनी": अवतरणों में अंतर

छो 2405:204:E383:658C:E3CD:FF1D:D80F:2E7F (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
→‎जीवन: अलबरूनी प्रारम्भ में ख़्वारिज्म के ममुनि शासक का मंत्री था। स्रोत-प्राचीन भारत का इतिहास व संस्कृति by के.सी. श्रीवास्तव
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 2:
 
'''अबु रेहान मुहम्मद बिन अहमद अल-बयरुनी''' ([[फ़ारसी]]-[[अरबी]] : ابوریحان محمد بن احمد بیرونی ''यानि अबू रयहान, पिता का नाम अहमद अल-बरुनी'') या '''अल बेरुनी''' ([[973]]-[[1048]]) एक फ़ारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक था। अल बेरुनी की रचनाएँ [[अरबी भाषा]] में हैं पर उसे अपनी मातृभाषा फ़ारसी के अलावा कम से कम तीन और भाषाओं का ज्ञान था - [[सीरियाई]], [[संस्कृत]], [[यूनानी]]। वो [[भारत]] और [[श्रीलंका]] की यात्रा पर 1017-20 के मध्य आया था। [[ग़ज़नी]] के [[महमूद ग़ज़नवी|महमूद]], जिसने भारत पर कई बार आक्रमण किये, के कई अभियानों में वो सुल्तान के साथ था। अलबरुनी को [[भारतीय इतिहास]] का पहला जानकार कहा जाता था।{{citation needed}}
प्रारम्भ में अलबरूनी ख़्वारिज्म के ममुनि शासक का मंत्री था क्योंकि शासक उसकी विद्वता से प्रभावित था।।
 
== जीवन ==
[[अब्बासी]] शासन के पतनोन्मुख दिनों में उसका जन्म [[ख्वारज़्म]] में सन् 973 में हुआ था। यह स्थान अब [[उज़्बेकिस्तान]] में है। उसने [[गणित]] और [[खगोलविज्ञान]] अबू नस्र मंसूर से सीखी। वे [[अवेसिन्ना]] के साथी थे। [[अफ़ग़ानिस्तान]] और दक्षिण एशिया की यात्रा पर वो महमूद गज़नवी के साथ उसके काफ़िले में गया। भारत में रहते हुए उसने भारतीय भाषाओं का अध्ययन किया और 1030 में तारीख़-अल-हिन्द (भारत के दिन) नामक क़िताब लिखी। उसकी मृत्यु ग़ज़नी, अफ़ग़ानिस्तान (उस समय इसे अफ़गानिस्तान नहीं कहा जाता था बल्कि फ़ारस का हिस्सा कहते थे) में हुई।