"कार्ल मार्क्स": अवतरणों में अंतर

कार्ल मार्क्स को... *गया *से संबोधित किया गया था मैने वहा *गये* लिख दिया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 21:
|notable_ideas = [[फ्रेडरिक एंगेल्स]] संग [[मार्क्सवाद]] का प्रतिपादन, [[अतिरिक्‍त मूल्य]], [[ऐतिहासिक भौतिकवाद]] |}}
 
'''कार्ल हेनरिख मार्क्स''' (1818 - 18831889) जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिक सिद्धांतकार, समाजशास्त्री, पत्रकार और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। इनका जन्म 5 मई 1818 को त्रेवेस (प्रशा) के एक [[यहूदी]] परिवार में हुआ। 1824 में इनके परिवार ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने कानून का अध्ययन करने के लिए [[बॉन विश्वविद्यालय]] में प्रवेश लिया। तत्पश्चात्‌ उन्होंने बर्लिन और जेना विश्वविद्यालयों में साहित्य, इतिहास और दर्शन का अध्ययन किया। इसी काल में वह [[हीगेल]] के दर्शन से बहुत प्रभावित हुए। 1839-41 में उन्होंने [[दिमॉक्रितस]] और [[एपीक्यूरस]] के प्राकृतिक दर्शन पर शोध-प्रबंध लिखकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
 
शिक्षा समाप्त करने के पश्चात्‌ 1842 में मार्क्स उसी वर्ष कोलोन से प्रकाशित 'राइनिशे जीतुंग' पत्र में पहले लेखक और तत्पश्चात्‌ संपादक के रूप में सम्मिलित हुआ किंतु सर्वहारा क्रांति के विचारों के प्रतिपादन और प्रसार करने के कारण 15 महीने बाद ही 1843 में उस पत्र का प्रकाशन बंद करवा दिया गया। मार्क्स पेरिस चला गया, वहाँ उसने 'द्यूस फ्रांजोसिश' जारबूशर पत्र में हीगेल के नैतिक दर्शन पर अनेक लेख लिखे। 1845 में वह फ्रांस से निष्कासित होकर ब्रूसेल्स चला गये और वहीं उसने जर्मनी के मजदूर सगंठन और 'कम्युनिस्ट लीग' के निर्माण में सक्रिय योग दिया। 1847 में एजेंल्स के साथ 'अंतराष्ट्रीय समाजवाद' का प्रथम घोषणापत्र ([[कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र|कम्युनिस्ट मॉनिफेस्टो]]) प्रकाशित किया