"लावण्या त्रिपाठी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 17:
 
==अभिनय==
इन्होंने 2012 की तेलुगू भाषा में बनी फिल्म ''अंडला राक्षसी'' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।<ref name="Times of India">{{cite web|title=Lavanya Tripathi plays heroine role|url=http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/telugu/movie-reviews/Andala-Rakshasi/movie-review/15434370.cms|accessdate=7 September 2012}}</ref> इस फिल्म में काम करने का मौका इन्हें ऑडीसन में जीतने के बाद मिला, जिसमें भाग लेने का सुझाव इनके एक दोस्त ने दिया था। इन्हें इनके ''मिधुना'' में इनके कार्य के लिए काफी प्रशंसा मिली और इन्होंने माँ टीवी के सर्वश्रेष्ठ शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार भी जीता था। इसी साल इन्हें ''डूसूकेल्था'' में काम किया, जो काफी सफल रहा। 2014 में इन्होंने ब्राह्मण के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में ये एक पत्रकार बनने की इच्छुक लड़की, गायत्री का किरदार निभा रही थी। इसी के तुरंत बाद ही इन्हें तमिल भाषा की एक और फिल्म में काम मिल गया, जो ''नानुम राउडिधान'' थी। हालांकि बाद में नए प्रॉडक्शन स्टुडियो ने इस परियोजना में काम शुरू किया तो, इन्हें इस परियोजना से निकाल दिया गया। उनकी इसके बाद अगली तेलुगू फिल्म ''भले भले मगदीवोय'' थी, जिसमें ये नानी के साथ काम कर रही थीं।<ref>[http://www.ap7am.com/lv-179962-bale-bale-magadivoy-8236-movie-launch-nani-lavanya-tripathi.html "Lavanya to pair with Nani"] Ap7am, Retrieved 03.02.2015</ref>
 
==निजी जीवन==