"डिम्पल कपाड़िया": अवतरणों में अंतर

मामूली सुधार किये
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 1:
[[File:Dimple Kapadia 1.jpg|thumb|2011 में डिम्पल कपाड़िया]]
'''डिम्पल कपाड़िया'''<ref>[http://hindi.news18.com/tag/dimple-kapadia/ डिंपल कपाड़िया के बारे में]</ref> (जन्म: 8 जून, 1957) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री है जिनके पति [[राजेश खन्ना]] थे। इनकी बेटी भी एक अभिनेत्री है। जिनका नाम [[ट्विंकल खन्ना]] है और दामाद [[अक्षय कुमार]] है। उन्हें [[राज कपूर]] द्वारा 16 साल की उम्र में फिल्मों में लिया गया था। उन्होंने उनकी रूमानी फ़िल्म ''[[बॉबी (1973 फ़िल्म)|बॉबी]]'' (1973) में शीर्षक भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष उन्होंने भारतीय अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की और अभिनय से संन्यास ले लिया। राजेश से अलग होने के बाद, डिम्पल ने 1984 में फिल्म उद्योग में लौट आईं। उस दौर की उनकी एक फ़िल्म ''[[सागर (1985 फ़िल्म)|सागर]]'' (1985) थी। ''बॉबी'' और ''सागर'' दोनों ने [[फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार|सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार]] उन्हें जिताया। वह 1980 के दशक में खुद को हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित करने लगीं।
 
== व्यक्तिगत जीवन ==
डिम्पल कपाड़िया गुजराती उद्यमी चुन्नीभाई कपाड़िया और बैटी के चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं। परिवार मुम्बई के [[सांता क्रूज़]] में रहता था। उन्होंने 1973 में अपनी पहली फिल्म बॉबी की रिलीज से छह महीने पहले अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की। उन्होंने अपनी दो बेटियों [[ट्विंकल खन्ना|ट्विंकल]] (जन्म: 1974) और [[रिंकी खन्ना|रिंकी]] (जन्म: 1977) की परवरिश करने के लिए बारह साल के लिए अभिनय से संन्यास ले लिया।
== फिल्मी सफर ==