"अंतरा बिस्वास": अवतरणों में अंतर

ref
पंक्ति 14:
| website =
}}
'''अंतरा बिस्वास''' (जन्म: 21 नवम्बर 1982), जिन्हें इनके स्टेज नाम '''मोना लिसा''' के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं। ये अब तक 125 भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, और इसके साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये 2016 में [[बिग बॉस]] सीज़न 10 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं<ref>[http://www.rediff.com/movies/report/bigg-boss-10-wild-theme-wacky-participants/20161017.htm Bigg Boss 10: Wild theme, wacky participants!]. rediff.com (17 October 2016)</ref> और फिलहाल [[स्टार प्लस]] के शो ''नज़र'' में डायन मोहाना का किरदार निभा रही हैं।
 
==निजी जीवन==
अंतरा का जन्म बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था।<ref name="indiatimes1">{{cite web|title=Antara Biswas |url=http://photogallery.indiatimes.com/celebs/indian-stars/Antara-Biswas/newversion/articleshow_v2/14022588.cms|website=Indiatimes|accessdate=8 July 2016}}</ref> इन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना स्टेज का नाम मोनालिसा रख लिया। इन्होंने दक्षिण [[कोलकाता]] के जूलियन डे स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की, फिर [[कलकत्ता विश्वविद्यालय]] के आशुतोष कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और संस्कृत में बीए की डिग्री प्राप्त की। ये पहले ओडिया वीडियो एल्बम में मॉडल और टीवी अभिनेत्री भी रह चुकी थीं।<ref name="telegraph">{{cite web|title=Dare girl from Gariahat|url=http://www.telegraphindia.com/1051214/asp/calcutta/story_5599015.asp|website=The Telegraph Calcutta|accessdate=8 July 2016|date=14 December 2005}}</ref>
 
==अभिनय==
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत [[अजय देवगन]] और [[सुनील शेट्टी]] के साथ बॉलीवुड फिल्म ''ब्लैकमेल'' से करने से पहले कई छोटे बजट की फिल्मों में अभिनय कर चुकी थीं। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद ये दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करने लगीं, जब तक कि इन्हें अमीन गज़ी के साथ ''तौबा तौबा'' में नहीं देखा गया था। इन्होंने कन्नड फिल्म ''जैकपोट'' में भी काम किया था।<ref>{{cite web|title=Understanding love|url=http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-karnataka/article3105722.ece|website=The Hindu|accessdate=8 July 2016|date=16 July 2006}}</ref> ''[[द हिन्दू]]'' के अनुसार भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों में सबसे अधिक मांग किए जाने वाले अभिनेत्रियों में से एक हैं।<ref>{{cite web|publisher=IANS|title=Bhojpuri cinema edges its way to success|url=http://www.thehindu.com/business/Industry/bhojpuri-cinema-edges-its-way-to-success/article600255.ece|website=The Hindu|accessdate=8 July 2016|date=28 August 2010}}</ref>
 
==सन्दर्भ==