"कैलास पर्वत": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 25:
'''कैलाश पर्वत''' [[तिब्बत]] में स्थित एक पर्वत श्रेणी है। इसके पश्चिम तथा दक्षिण में [[मानसरोवर]] तथा [[राक्षसताल]] झील हैं। यहां से कई महत्वपूर्ण नदियां निकलतीं हैं - [[ब्रह्मपुत्र]], [[सिन्धु]], [[सतलुज]] इत्यादि। [[हिन्दू धर्म|हिन्दू सनातन धर्म]] में इसे पवित्र माना गया है।
 
इस तीर्थ को '''अस्टापद''', '''गणपर्वत''' और '''रजतगिरि''' भी कहते हैं। कैलाश के बर्फ से आच्छादित 6,638 मीटर (21,778 फुट) ऊँचे शिखर और उससे लगे [[मानसरोवर]] का यह तीर्थ है। और इस प्रदेश को मानसखंड कहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार [[ऋषभदेव|भगवान ऋषभदेव]] ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया। श्री भरतेश्वर स्वामी [[मंगलेश्वर]] श्री ऋषभदेव भगवान के पुत्र भरत ने दिग्विजय के समय इसपर विजय प्राप्त की। [[पांडव|पांडवों]] के दिग्विजय प्रयास के समय [[अर्जुन]] ने इस प्रदेश पर विजय प्राप्त किया था। [[युधिष्ठिर]] के राजसूय यज्ञ में इस प्रदेश के राजा ने उत्तम घोड़े, सोना, रत्न और [[याक]] के पूँछ के बने काले और सफेद चामर भेंट किए थे। इनके अतिरिक्त अन्य अनेक ऋषि मुनियों के यहाँ निवास करने का उल्लेख प्राप्त होता है।
 
[[जैन धर्म|जैन]] धर्म में इस स्थान का बहुत महत्व है। इसी पर्वत पर श्री भरत स्वामी ने रत्नों के 72 जिनालय बनवाये थे