"बिन्दिया गोस्वामी": अवतरणों में अंतर

कुछ और
सन्दर्भ जोड़े/सुधारे गये
पंक्ति 9:
 
== व्यक्तिगत जीवन ==
बिन्दिया का जन्म [[भरतपुर]] में श्री वेणुगोपाल गोस्वामी जो कि तमिल [[अयंगर]] थे और कैथोलिक मां डॉली, के यहाँ हुआ था। बिन्दिया ने अपने सह-कलाकार [[विनोद मेहरा]] से शादी की थी, लेकिन शादी के चार साल बाद उनका तलाक हो गया।<ref>{{cite news |title=विनोद मेहरा को राजेश खन्ना के हाथों झेलनी पड़ी थी शिकस्त, रेखा से दोस्ती की वजह से रहे सुर्खियों में |url=https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/vinod-mehra-birthday-rekha-rajesh-khanna-bindiya-goswami-1812035 |accessdate=28 मार्च 2019 |work=[[एनडीटीवी इंडिया]]}}</ref> इसके बाद, बिन्दिया ने 1985 में निर्देशक [[जे पी दत्ता|जे॰ पी॰ दत्ता]] से शादी करने के लिए अपने अभिनय करियर को छोड़ दिया, जिनके साथ उनकी दो बेटियाँ हैं, निधि और सिद्धि।
 
== फिल्मी सफर ==
बिन्दिया को [[हेमा मालिनी]] की माँ द्वारा किसी पार्टी में खोजा गया था, जब वह सिर्फ चौदह साल की थी। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उनकी सिफारिश की। उनकी पहली हिन्दी फिल्म ''[[जीवन ज्योति (1976 फिल्म)|जीवन ज्योति]]'' (1976) थी जिसमें उन्होंने [[विजय अरोड़ा]] के साथ अभिनय किया था। विजय का करियर गिरावट की ओर था और फिल्म फ्लॉप हो गई। बिन्दिया आगे बढ़ी और जल्द ही निर्देशक [[बासु चटर्जी]] के साथ ''[[खट्टा मीठा (1978 फ़िल्म)|खट्टा मीठा]]'' (1977) और ''[[प्रेम विवाह (1979 फ़िल्म)|प्रेम विवाह]]'' (1979) में सफल रही। हालाँकि, उनकी सबसे बड़ी हिट, निर्देशक [[ऋषिकेश मुखर्जी]] की कॉमेडी फिल्म ''[[गोल माल (1979 फ़िल्म)|गोल माल]]'' (1979) थी।<ref>{{cite news |title=शादीशुदा हीरो के प्यार में इस हीरोइन को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, अब है इस फिल्ममेकर की बीवी- Amarujala |url=https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bindiya-goswami-vinod-mehra-marriage-bollywood-actresses-then-and-now |accessdate=28 मार्च 2019 |work=[[अमर उजाला]]}}</ref> उस फिल्म की सफलता ने उन्हें बड़े बजट की फिल्म ''[[शान (फ़िल्म)|शान]]'' (1980) में [[शशि कपूर]] के विपरीत भूमिका दी। हालाँकि, फिल्म को "औसत" घोषित किया गया था, लेकिन बिन्दिया गोस्वामी की भूमिका पर गौर नहीं किया गया। वह विनोद मेहरा के साथ लोकप्रिय फिल्म ''दादा'' (1979) में भी दिखाई दीं।
 
== पोशाक डिजाइनर के रूप में कैरियर ==