"प्रिया भवानी शंकर": अवतरणों में अंतर

करियर
पंक्ति 17:
 
इन्होंने अपना करियर ''बी॰ एस॰ अबदूर रहमान क्रेस्केंट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालजी'' से अपने बेचलर डिग्री मिलने के बाद इन्फोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। इसके बाद मीडिया उद्योग में आने के बाद इन्होंने मास्टर ऑफ बिज़नस एड्मिनिसट्रेशन (एमबीए) किया।<ref name="DC">{{cite news|last1=Purushothaman|first1=Kirubhakar|title=Priya Bhavani Shankar: From telly to silver screen|url=https://www.deccanchronicle.com/entertainment/kollywood/080617/from-telly-to-silver-screen.html|accessdate=15 February 2018|work=Deccan Chronicle|date=8 June 2017}}</ref>
 
==करियर==
===2011-2016 : टीवी पर शुरुआत===
इन्होंने 2011 में पुठिया थलाइमुराई नामक एक तमिल भाषा के समाचार चैनल में समाचार प्रस्तोता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। ये काम इन्होंने कई वर्षों तक किया, और 2014 में इन्हें जब एक टीवी धारावाहिक में काम करने का मौका मिला, तो इन्होंने ये काम छोड़ दिया।
 
2014 में इनके पहले टीवी धारावाहिक ''कल्याणम मूधल कढाल वराई'' में प्रिया अर्जुन नामक किरदार निभा रही थी। ये धारावाहिक स्टार विजय पर 2014 से 2017 तक प्रसारित हुआ। इसी बीच इन्हें 2015 में स्टार विजय के एक शो जोड़ी नंबर वन में प्रस्तोता के रूप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण नामक पुरस्कार समारोह के प्रस्तोता का कार्य भी मिला।
 
इसके बाद इन्हें ''एयरटेल सुपर सिंगर'' के सीज़न 5 में प्रस्तोता के रूप में काम मिला, जो 2015 से 2016 तक चला था। इसके बाद इन्हें आखिरी बार 2016 में ''किंग्स ऑफ डांस'' नामक शो को होस्ट करते हुए देखा गया। ये सभी शो स्टार विजय पर ही प्रसारित होए थे।
 
===2017-वर्तमान : फिल्मों में शुरुआत===
फिल्मों में आने के बाद इन्होंने टीवी पर काम करना पूरी तरह छोड़ दिया। 2017 में इनकी "मेयाधा मान'' नामक फिल्म आई, जिसमें इनके किरदार का नाम मधुमिता था। इस फिल्म के साथ इन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया।
 
इसके बाद इनकी दूसरी फिल्म ''कड़ाईकुट्टी सिंगम'' अपने पहले फिल्म के अगले साल, 2018 में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम पूमपोज़्हिल छेल्लामा था। इसके बाद इन्होंने कुरुथी आत्तम और मोंस्टर नामक फिल्म में काम करना शुरू किया।
 
==सन्दर्भ==