"बिहार": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 208:
 
; [[सासाराम]]: अफगान शैली में बनाया गया अष्टकोणीय [[शेरशाह]] का मक़बरा वास्तुकला का अद्भुत नमूना है।
 
; [[देव, बिहार|देव]] - देव सूर्य मंदिर
[[File:Sun-temple DEO Aurangabad Bihar,India.jpg|thumb| [[देव सूर्य मंदिर]] की तस्वीर अद्भुत शिल्प कला का स्वरूप]]
[[देव सूर्य मंदिर]], '''देवार्क सूर्य मंदिर''' या केवल [[देवार्क]] के नाम से प्रसिद्ध, यह भारतीय राज्य [[बिहार]] के [[औरंगाबाद जिला|औरंगाबाद जिले]] में [[देव, बिहार|देव]] नामक स्थान पर स्थित एक हिंदू मंदिर है जो देवता [[सूर्य देवता|सूर्य]] को समर्पित है। यह [[सूर्य मंदिर]] अन्य सूर्य मंदिरों की तरह पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है।<ref name="Sharma 2015">{{cite web | last=Sharma | first=Sunil | title=खुद को बचाने के लिए सूर्य मंदिर ने बदल ली थी दिशा | website=www.patrika.com | date=3 जनवरी 2015 | url=https://www.patrika.com/news/temples/ancient-surya-temple-changed-direction-from-east-to-west-to-save-itself-1001498</ref>
 
देवार्क मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए भी जाना जाता है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट शिल्प कला का नमूना है। इतिहासकार इस मंदिर के निर्माण का काल छठी - आठवीं सदी के मध्य होने का अनुमान लगाते हैं जबकि अलग-अलग पौराणिक विवरणों पर आधारित मान्यताएँ और जनश्रुतियाँ इसे त्रेता युगीन अथवा द्वापर युग के मध्यकाल में निर्मित बताती हैं।
 
परंपरागत रूप से इसे हिंदू मिथकों में वर्णित, [[कृष्ण]] के पुत्र, [[साम्ब]] द्वारा निर्मित बारह सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के साथ साम्ब की कथा के अतिरिक्त, यहां देव माता अदिति ने की थी पूजा मंदिर को लेकर एक कथा के अनुसार प्रथम देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य में छठी मैया की आराधना की थी। तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र हुए त्रिदेव रूप आदित्य भगवान, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहते हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया। अतिरिक्त पुरुरवा ऐल, और शिवभक्त राक्षसद्वय माली-सुमाली की अलग-अलग कथाएँ भी जुड़ी हुई हैं जो इसके निर्माण का अलग-अलग कारण और समय बताती हैं। एक अन्य विवरण के अनुसार [[देवार्क]] को तीन प्रमुख सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है, अन्य दो [[लोलार्क कुंड|लोलार्क]] ([[वाराणसी]]) और [[कोणार्क सूर्य मंदिर|कोणार्क]] हैं।
 
मंदिर में सामान्य रूप से वर्ष भर श्रद्धालु पूजा हेतु आते रहते हैं। हालाँकि, यहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर मनाये जाने वाले [[छठ]] पर्व के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है।
 
===बाहरी कड़ियाँ===
* [http://www.bihartourism.gov.in/districts/aurangabad/Deosuryatemple.html बिहार के पर्यटन स्थल - भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर]
* [https://aurangabad.bih.nic.in/tourist-place/deo-temple/ बिहार सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}
 
== बिहार के प्रसिद्ध व्यक्ति ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/बिहार" से प्राप्त