"संगीत": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 32:
 
[[भारतीय संगीत]] का जन्म [[वेद]] के उच्चारण में देखा जा सकता है।
'''संगीत''' का सबसे प्राचीनतम ग्रन्थ [[भरत मुनि]] का [[नाट्य शास्त्र|नाट्‍यशास्त्र]] है। अन्य ग्रन्थ हैं : [[बृहद्‌देशी]], [[दत्तिलम्‌]], [[संगीतरत्नाकर]]।
 
संगीत एवं आध्यात्म भारतीय संस्कृति का सुदृढ़ आधार है। भारतीय संस्कृति आध्यात्म प्रधान मानी जाती रही है। संगीत से आध्यात्म तथा मोक्ष की प्रप्ति के साथ भारतीय संगीत के प्राण भूत तत्व रागों के द्वारा मनः शांति, योग ध्यान, मानसिक रोगों की चिकित्सा आदि विशेष लाभ प्राप्त होते है। प्राचीन समय से मानव संगीत की आध्यात्मिक एवं मोहक शक्ति से प्रभावित होता आया है।
 
प्राचीन मनीषियों ने सृष्टि की उत्पत्ति नाद से मानी है। ब्रह्माण्ड के सम्पूर्ण जड़-चेतन में नाद व्याप्त है, इसी कारण इसे "[[शब्दब्रह्म|नाद-ब्रह्म]]” भी कहते हैं।
 
:अनादिनिधनं ब्रह्म शब्दतवायदक्षरम् ।
:विवर्तते अर्थभावेन प्रक्रिया जगतोयतः॥<ref>निबन्ध संगीत, लक्ष्मी नारायण गर्ग, संगीत कार्यलय हाथरस, इलाहाबाद, पृष्ठ संख्या 123</ref>
 
अर्थात् शब्द रूपी ब्रह्म अनादि, विनाश रहित और अक्षर है तथा उसकी विवर्त प्रक्रिया से ही यह जगत भासित होता है। इस प्रकार सम्पूर्ण संसार अप्रत्यक्ष रूप से संगीतमय हैं। संगीत एक ईश्वरीय वाणी है। अतः यह ब्रह्म रूप ही हैं । संगीत आनन्द का अविर्भाव है तथा आनन्द ईश्वर का स्वरूप है। संगीत के माध्यम से ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। [[योग]] व ज्ञान के सर्वश्रेष्ठ आचार्य श्री [[याज्ञवल्क्य]] जी कहते हैं -
:'' वीणावादनतत्वज्ञः श्रुतिजातिविशारदः।
:'' तालश्रह्नाप्रयासेन मोक्षमार्ग च गच्छति।<ref>संगीत रत्नाकर, भाग दाे पृष्ठ संख्या 8</ref>
संगीत एक प्रकार का योग है। इसकी विशेषता है कि इसमें साध्य और साधन दोनों ही सुखरूप हैं। अतः संगीत एक उपासना है, इस कला के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति होती है। यही कारण है कि भारतीय संगीत के सुर और लय की सहायता से मीरा, तुलसी, सूर और कबीर जैसे कवियों ने भक्त शिरोमणि की उपाधि प्राप्त की और अन्त में ब्रह्म के आनन्द में लीन हो गए। इसीलिए संगीत को ईश्वर प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया गया है। संगीत में मन को एकाग्र करने की एक अत्यन्त प्रभावशाली शक्ति है तभी से ऋषि मुनि इस कला का प्रयोग परमेश्वर का आराधना के लिए करने लगे।
 
== संगीत की शैलियाँ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/संगीत" से प्राप्त