"अखिल भारतीय हिन्दू महासभा": अवतरणों में अंतर

27.57.192.31 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 4086036 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 3:
 
== स्थापना ==
सन् 19101915 में [[मदनमोहन मालवीय]] के नेतृत्व में [[प्रयाग]] में हिंदू महासभा की स्थापना की गई। सन् 1916 में [[बालगंगाधर तिलक]] की अध्यक्षता में [[लखनऊ]] में कांग्रेस अधिवेशन हुआ। लखनऊ कांग्रेस ने [[मुस्लिम लीग]] से समझौता किया जिसके कारण सभी प्रांतों में मुसलमानों को विशेष अधिकार और संरक्षण प्राप्त हुए। हिंदू महासभा ने सन् 1917 में [[हरिद्वार]] में महाराजा नंदी कासिम बाजार की अध्यक्षता में अपना अधिवेशन करके [[कांग्रेस]]-[[मुस्लिम लीग]] समझौते तथा [[चेम्सफोर्ड योजना]] का तीव्र विरोध किया।
 
अंग्रेजों ने स्वाधीनता आंदोलन का दमन करने के लिए [[रौलट ऐक्ट]] बनाकर क्रांतिकारियों को कुचलने के लिए पुलिस और फौजी अदालतों को व्यापक अधिकार दिए। कांग्रेस की तरह हिंदू महासभा ने भी इसके विरुद्ध आंदोलन चलाया। उसी समय गांधी ने [[तुर्की]] के खलीफा को अंग्रेजों द्वारा हटाए जाने के विरुद्ध तुर्की के [[खिलाफत आंदोलन]] के समर्थन में भारत में भी खिलाफत आंदोलन चलाया।