"जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छोNo edit summary
पंक्ति 18:
|footnotes =
}}
'''[[जहानाबाद]] [[लोक सभा|लोकसभा]] (36- लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र )''' [[भारत]] के [[बिहार]] राज्य का एक [[लोक सभा]] निर्वाचन क्षेत्र है। जहानाबाद लोकसभा एक [[भूमिहार]] - [[यादव]] बहुल क्षेत्र है जिसका असर पुरे लोकसभा पर इस प्रकार पड़ता है कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर [[भूमिहार]] एवं [[यादव]] जाति से आते हैं। जहानाबाद बिहार के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में पड़ता है. जहानाबाद संसदीय क्षेत्र जहानाबाद और अरवल जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है. इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,276,912 है. जिसमें से 680,766 पुरुष मतदाता और 596,146 महिला मतदाता हैं.
 
जहानाबाद नक्सल प्रभावित जिला है और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है. यह इलाका कई नक्सली हमलों का गवाह रहा है और नक्सलियों के रेड कॉरिडोर का हिस्सा माना जाता है.
 
जहानाबाद लोकसभा सीट आजादी के बाद से ही पहले कांग्रेस, फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रही है. इस सीट से 6 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को जीत हासिल हुई. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामाश्रय प्रसाद यादव जहानाबाद लोकसभा सीट से 4 बार चुनकर लोकसभा गए. लेकिन 1998 के चुनाव में इस सीट ने सियासी करवट ली और [[राष्ट्रीय जनता दल]] ने समता पार्टी के [[अरुण कुमार (राजनेता)|डॉ.अरुण कुमार]] को हराकर इस सीट से जीत हासिल की . तब से इस सीट से कभी [[राष्ट्रीय जनता दल]] तो कभी [[जनता दल (यूनाइटेड)|जनता दल (यू.)]] को जीत हासिल होती रही. 1999 के चुनाव में अरुण कुमार [[जनता दल (यूनाइटेड)|जनता दल (यू.)]] के टिकट पर [[राष्ट्रीय जनता दल]] उम्मीदवार को हराने में कामयाब रहे. 2004 के चुनाव में [[राष्ट्रीय जनता दल]] के गणेश प्रसाद यादव ने अरुण कुमार को हराया . लेकिन 2009 के चुनाव में [[जनता दल (यूनाइटेड)|जनता दल (यू.)]] ने यहां से [[जगदीश शर्मा]] को उतारा. जिन्होंने [[राष्ट्रीय जनता दल]] के सुरेंद्र प्रसाद यादव को मात दी. 2014 के मोदी लहर में [[अरुण कुमार (राजनेता)|डॉ. अरुण कुमार]] एनडीए की सहयोगी आरएलएसपी के टिकट पर यहां से दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे.
 
<br />