"गंगा नहर": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 202.41.10.64 (Talk) के संपादनों को हटाकर Sanjeev bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 14:
 
=== निचली गंगा नहर ===
नरोरा बांध से एक वाहिका (चैनल) नहर प्रणाली को '''नानु''' से 48 किमी नीचे से काटती है और [[सेंगुर नदी ]], [[सेरसा नदी]] और [[मैनपुरी जिला|फ़िरोज़ाबादमैनपुरी जिले]] के [[शिकोहाबाद]] को पार कर आगे बढ़ती है और गंगा नहर की '''भोगनीपुर शाखा''' कहलाती है। इसे 1880 में खोला गया था। यह शाखा, मैनपुरी जिले के जेरा गांव से शुरु होकर 166 किमी की दूरी के बाद कानपुर पहुंचती है। 64 किलोमीटर की दूरी पर बलराय सहायक शाखा जो एक 6.4 किमी लंबी वाहिका है, अतिरिक्त पानी को यमुना नदी में छोड़ती है। इस शाखा में सहायक वाहिकाओं की कुल दूरी 386 किलोमीटर है।
 
भोगनीपुर शाखा, कानपुर और इटावा शाखाओं के साथ निचली गंगा नहर के नाम से जानी जाती है। नानु और नरोरा से निकली वाहिका जहां नहर प्रणाली को काटती है के बीच स्थित पुरानी कानपुर और इटावा शाखाओं के पुराने चैनलों जिन्हें "स्टंप” कहा जाता है को निचली गंगा नहर में कम पानी होने की स्थिति में प्रयोग किया जाता है। नहर की मुख्य शाखा कानपुर (आईआईटी कानपुर के पीछे से) से गुजरने के बाद कई उपशाखाओं में बंट जाती है। एक उपशाखा कानपुर जल संस्थान जो [[श्री राधाकृष्ण मंदिर (कानपुर)|श्री राधाकृष्ण मंदिर]] के पीछे स्थित है, तक जाती है।